Greater Noida

Greater Noida: जश्न-ए-जुनूं 8: ‘एकलव्यम् अष्टम्’ समागम में जुनूनियत का शानदार प्रदर्शन

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida: कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन (Kavya Corner Foundation) का आठवां वार्षिकोत्सव 25 जनवरी, 2025 को ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल (Bloom International School), ग्रेटर नोएडा में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
ये भी पढ़ेः Greater Noida West: मेंटेनेंस को लेकर रेजिडेंट्स ने बिल्डर को घेरा

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 100 से अधिक बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैक्स हॉस्पिटल पड़पड़गंज द्वारा समाज हित में आयोजित चिकित्सीय वार्ता, देश के सुप्रसिद्ध रत्नों द्वारा काव्य पाठ और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान था।

कार्यक्रम में माननीय सतेंद्र सिसोदिया (क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, भाजपा) और माननीय गजेंद्र सिंह मावी (जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर, भाजपा) ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविख्यात कवि और लेखक आ. लक्ष्मी शंकर बाजपेयी ने की, जबकि आयोजन का संचालन काव्य कॉर्नर फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया (जिला संयोजक, गौतमबुद्धनगर, भाजपा) ने किया।

कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बनती थी और सभी प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन को यादगार बना दिया। कला प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक कला कृतियां प्रदर्शित की गई, जबकि नृत्य और गायन में भी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया।

संस्था के प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. कुंवर बेचैन साहित्य साधक स्मृति सम्मान-2025 से विश्वविख्यात कवि और लेखक आ. लक्ष्मी शंकर बाजपेयी को उनके साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का आठवां वार्षिकोत्सव सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा और देश भर के साहित्यकारों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।