Vastu Tips: धन की तंगी से हैं परेशान? इन आसान वास्तु उपायों से आएगी बरकत
Vastu Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर में धन-संपत्ति बनी रहे और कभी पैसों की तंगी न आए। लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद भी घर में बरकत नहीं होती। जब घर में धन की कमी हो, मेहनत के बाद भी रिजल्ट न मिले, तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं वास्तु दोष (Vastu Defects) हो सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में चारों दिशाओं को जीवन के ऊर्जा केंद्र माना गया है। अगर इन दिशाओं को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो न केवल धन का प्रवाह बढ़ता है बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास भी होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर में आ रही समस्याओं के निवारण के उपाय बताए गए हैं। व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां होती हैं। इन्हीं परेशानियों में एक परेशानी आर्थिक तंगी (Financial Crisis) भी होती है। इसलिए आज के इस खबर में हम आपको वास्तु शास्त्र के वो उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपके घर में धन का प्रवाह बहुत अधिक बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: यात्रा करने से पहले जाने लें कहीं दिशाशूल तो नहीं, वर्ना आ सकती है भारी मुसीबत
धन के आगमन के लिए वास्तु के उपाय
आपके घर में शांति नहीं रहती है और पैसा भी नहीं टिकटा है तो परेशान होने की बात नहीं है। आपको बता दें कि धन के आगमन के साथ ही सुख-समृद्धि का आगमन भी आपके घर होगा बस आपको वास्तु के इन सरल उपायों को करना होगा। आपकी स्थाई संपत्ति बननी शुरू हो जाएगी। साथ ही घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा। घर का महौल पूरी तरह से सकारात्मक हो जाएगा। घर में खुशियां आनी शुरू हो जाएगी। वास्तु के ये उपाय चार दिशाओं से जुड़े हैं। चारों दिशाओं में अगर आप यहां बताई गई चीजें रख देंगे तो आपके घर में धन की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ घर में धन का प्रवाह बढ़ जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौनसी चीजें हैं।
जरूर करें ये उपाय
अगर आप अपने घर में धन का प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं और आर्थिक समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर की दक्षिण दिशा में एक बॉल में पीले रंग की कौड़ियों (Yellow Cowries) को रख दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों के अन्दर आपके घर से निगेटिव एनर्जी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और घर में धन का प्रवाह बढ़ता हुआ देखेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही बाधा होगी दूर, बस अपनाएं ये वास्तु के आसान उपाय
आर्थिक स्थिति (Financial Situation) को बेहतर करने के लिए घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव की एक मूर्ति स्थापित कर देनी चाहिए। अगर मूर्ति लगाना संभव नहीं है तो उत्तर दिशा में कुबेर देव की तस्वीर रखनी चाहिए।
घर की पूर्व दिशा में क्रिस्टल की एक छोटी मछली रखना भी लाभकारी माना जाता है। वहीं आप चांदी की भी मछली रख सकते हैं तो ये और भी शुभ होगा। इससे घर में धन आएगा।
किसी भी घर की पश्चिम दिशा हनुमान जी की मानी जाती है। इस दिशा में हनुमान जी की एक छोटी सी गदा रखने से बहुत सारी समस्या दूर हो जाती है। इससे घर के सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
अगर आप वास्तु के इन उपायों को करते हैं, तो आपकी धन की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ घर में धन का आगमन बढ़ जाएगा। धन प्राप्ति के नए रास्ते और अवसर प्राप्त होंगे।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
