IPL 2025: चेपॉक में कामय रहेगा धोनी का दबदबा या हैदराबाद लिखेगा नई कहानी?
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 18 वां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन में दोनों टीमें 6-6 मुकाबलों में हार के साथ अंक तालिका में क्रमश: 9वें और 10वें नंबर पर हैं। आज इन्हीं दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा। चेन्नई में सीएसके (CSK) और हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिए उतरेंगी। इस दौरान फैंस को रोचक जंग देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB के सामने राजस्थान ने घुटने टेके, किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज़्यादा रन?
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) में 43वां मुकाबाल चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के होगा। सनराइजर्स की टीम ने आज तक सीएसके के घरेलू मैदान चेपॉक (Chepauk) पर कोई मैच नहीं जीता है। सिर्फ इतना ही नहीं, सीएसके के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बहुत ही खराब रहा है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 15 जीत सीएसके की झोली में गई है और मात्र 6 मैच एसआरएच की ओर गए हैं। हालांकि, यह सीजन ऐसा रहा है, जहां आरसीबी ने 17 सालों के बाद चेन्नई को उसी के घर पर हराया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 15 सालों के बाद सीएसके को घर पर मात दी।
घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम रही चेन्नई
चेन्नई की टीम को इस बार घर में बड़ी हार मिली है। धोनी की टीम अभी तक चेपॉक के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है। चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद चेन्नई जीत की पटरी से गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ यही नहीं उसकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नौ विकेट पर 103 रन ही बना पाई जो उसका अपने घरेलू मैदान पर न्यूनतम स्कोर भी है।
ये भी पढे़ंः Gautam Gambhir: टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी
इन पर रहेंगी सबकी नजरें
इस सीजन में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में वापसी हुई है और घुटने की समस्या के बाद कप्तान के रूप में उनके फैसले काफी मायने रखते हैं। डेथ ओवरों की उनकी बल्लेबाजी और मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर लिए जाने वाले फैसले टीम को वापसी दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई के लिए 17 साल के आयुष म्हात्रे का टीम से जुड़ना बेहतर संकेत है। इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ अपने पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। चेन्नई ने अपने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को भी अपनी टीम से जोड़ा है।
धोनी का 400 वां मुकाबला
आफको बता दें कि धोनी का ये उनके टी20 करियर का 400वां मैच होगा, जिसमें वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक के सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 456 मैच खेले हैं।
अभिषेक और ट्रेविस की जोड़ी से उम्मीदें
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसकी टीम ने भी शानदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद उसे अपनी अति आक्रामकता भारी पड़ने लगी। पिछले सत्र में उसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी इस बार नहीं चल पा रही है जिससे टीम के मध्य क्रम की कलई भी सामने आ गई है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीषा पाथिराना, रविचंद्रन अश्विन।
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर।
