UP Board Result

UP Board Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले पेरेंट्स सावधान रहें!

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR
Spread the love

UP Board Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िए ये चेतावनी

UP Board Result: यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का आज इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम (UP Board Result) जारी होगा। अगर आप भी बच्चे इस बार 10 वीं और 12 वीं में हैं तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि रिजल्ट आने से पहले ही साइबर ठग (Cyber ​​Thug) सक्रिय हो गए हैं। प्रयागराज (Prayagraj) स्थित बोर्ड कार्यालय का अधिकारी के अनुसार विद्यार्थियों को अंक बढ़वाने और पास कराने के फर्जी फोन आ रहे हैं। कुछ विद्यार्थियों और पेरेंट्स द्वारा शिकायत किए जाने के बाद बोर्ड ने चेतावनी जारी कर दी है। सूचना सार्वजनिक कर साफ कर दिया गया है कि यूपी बोर्ड (UP Board) द्वारा कोई फोन नहीं किया जाता। अगर ऐसा कोई फोन आता है तो पेरेंट्स नजदीकी पुलिस थाना अथवा डीआईओएस कार्यालय में अपनी शिकायत दे सकते हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः PM Modi On Terror Attack: बिहार की धरती से पीएम की हुंकार, कहा आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया

एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल (ADIOS Raghuraj Singh Pal) के मुताबिक बीते कई सालों से कई ऐसी शिकायतें मिली थीं, जिनमें बोर्ड कार्यालय का अधिकारी बताकर नंबर बढ़वाने का लालच दिया गया था। कई में रुपयों की भी मांग हुी थी। इस साल भी यही हो रहा है। परिणाम आने वाले हैं। साइबर ठगों द्वारा विद्यार्थियों को फोन किए जा रहे हैं।

बोर्ड नहीं करता किसी को कॉल

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पत्र जारी कर साफ कर दिया गया है कि बोर्ड कार्यालय किसी भी विद्यार्थी को फोन नहीं करता है। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे फोन आने पर विद्यार्थी या पेरेंट्स बिलकुल भी परेशान न हों। यदि कोई भी फोन आता है तो उसकी रिकॉर्डिंग करें और संपूर्ण साक्ष्य के साथ नजदीकी पुलिस थाने में या फिर डीआईओए कार्यालय (DIOA Office) में आकर जानकारी दें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इसको लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढे़ंः Heat Wave: दिल्ली समेत 11 राज्यों के लिए मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी

Pic Social Media

कैसे देखें रिजल्ट?

आपको बता दें कि आज 12: 30 बजे रिजल्ट जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना (UP Board 10th 12th Result) रिजल्ट देख सकते हैं

इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (www.upmsp.edu.in या www.results.digilocker.gov.in) पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और दाहिने तरफ दिए गए ‘Exam Result’ या ‘परीक्षाफल’ टैब पर क्लिक करें।
अब आपको ‘UP Board 10th Result 2025’ या ‘UP Board 12th Result 2025’ पर क्लिक करना होगा।
अगली स्क्रीन पर, आपको निम्न जानकारी भरनी होगी
जनपद (जैसे: 01-AGRA)
परीक्षा वर्ष (2025)
अनुक्रमांक (Roll Number)
सारी जानकारी भरने के बाद “VIEW RESULT” बटन पर क्लिक करें।
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।