Vastu Tips: मुफ्त में मिली इन चीजों से घर में आती है दरिद्रता, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वैसे अपने आस पास रहने वाले पड़ोसियों और रिश्तेदारों से हेल्प लेना कोई गलत बात नहीं है। सामान्य जीवन में लोग एक दूसरे की मदद करते रहते हैं। वहीं, दैनिक जीवन इस्तेमाल होने वाली ये चीजें भी एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मुफ्त में ली गईं कुछ चीजों के इस्तेमाल से वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो इन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी मुफ्त में नहीं करना चाहिए।
जानिए इनके बारे में:

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

आयरन यानी कि लोहा और तेल

लोहा और तेल दोनों ही वस्तुओं को शनि देव जी से जोड़ के देखा जाता है। ऐसा कहते हैं कि लोहा या तेल का मुफ्त इस्तेमाल जीवन में प्रतिकूल प्रभाव को बढ़ावा देता है। इसके अलावा दान में लिए लोहे से घर में गंदगी और दरिद्रता आती है। जबकि मांगा हुआ तेल आर्थिक रूप से व्यक्ति को कमजोर बनाता जाता है। इनको दान करने से आप पाई पाई के लिए मोहताज भी हो सकते हैं। इसलिए भूलकर भी लोहा या तेल अपना ही इस्तेमाल करें।

रुमाल

हमें भूलकर भी किसी और के रुमाल का इस्तेमाल का यूज नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि रुमाल यदि मुफ्त में लेकर यूज किया जाए तो उससे लोगों के बीच मनमुटाव दूर हो जाता है। इसके अलावा आपसी अनबन बढ़ जाती है। इसलिए रुमाल को भूलकर भी दूसरों के द्वारा दिया गया इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सुई

वास्तु के अनुसार मुफ्त में मिली सुई का इस्तेमाल भी कभी नहीं करना चाहिए। मुफ्त में किसी से किसी से सुई ली जाए तो इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है और घर के लोगों के बीच के प्रेम संबंध भी बिगड़ जाते हैं। ये आपके दांपत्य जीवन में असर डालने के साथ आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचाती है। इसलिए किसी और के द्वारा दी गई सुई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का सीधा संबंध शनि से होता है। ऐसा कहते हैं कि दूसरों से कभी भी मुफ्त में नमक लेकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपको किसी कारण वश किसी से नमक लेना पड़ रहा है तो बदले में उन्हें कुछ न कुछ अन्य चीज भी देना चाहिए। मुफ्त में नमक के इस्तेमाल से बीमारी और कर्ज की समस्या बढ़ जाती है।