Vastu Tips

Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही बाधा होगी दूर, बस अपनाएं ये वास्तु के आसान उपाय

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, सारी समस्या दूर कर देंगे ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips: हर इंसान अपने जीवन में कामयाबी, सुख-समृद्धि और शांति के लिए खूब मेहनत करता है। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी करियर (Career) और कारोबार (Business) में लगातार समस्याएं आती रहती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ आसान और सरल उपाय आपकी किस्मत का रुख बदल सकते हैं। मान्यता है कि अगर घर और ऑफिस में वास्तु के नियमों का पालन किया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बढ़ने लगता है और नकारात्मकता (Negativity) खत्म होने लगती है। आज के इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे आसान वास्तु टिप्स (Vastu Tips) बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न केवल अपने करियर की दिशा बदल सकते हैं, बल्कि जीवन में तरक्की और समृद्धि भी पा सकते हैं।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: शादी वाले घर में इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां!

करियर में मिलेगी सफलता

अगर आपकी सफलता में किसी तरह की समस्या आ रही है तो घबराइए नहीं। इसके लिए आपको बस घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र (Surya Yantra) स्थापित करना होगा। इसी के साथ अगर आपका घर पूर्व मुखी है, तो मेन गेट पर सूर्यदेव का चित्र या प्रतिमा लगा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगेगा। निगेटिवी भी खत्म हो जाएगी। इस वास्तु उपाय को करने से आपको नौकरी या कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कई बार घर में मौजूद निगेटिविटी के कारण भी आपकी सफलता प्राप्ति में अड़चन पैदा कर सकती है। ऐसे में आपको हर दिन पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर घर में पौछा लगाना चाहिए। इसी के साथ गुरुवार के दिन पानी में हल्दी मिलाकर पूरे घर पर छिड़काव करें। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिल सकता है और काम में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: वर्क फ्रॉम होम करते हैं या घर में है ऑफिस? ये वास्तु टिप्स दिलाएंगी आपको सफलता!

रखें इन बातों का ध्यान

वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि अपने घर की पूर्व दिशा में कभी भी खराब पड़े सामान या फिर कबाड़ की चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी के बहाव में बाधा आती है और आपको काफी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इसी के साथ घर के मध्य भाग को भी जितना हो सके उतना खाली रखें, क्योंकि यहां ज्यादा सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। आपको घर के इन हिस्सों में सफाई और व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लों बना रहे और आपको अच्छे परिणाम मिल सकें।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।