घर में वास्तु दोष..ये संकेत मिले तो संभल जाईए

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में डिटेल में बताया गया है। जो कि पूरी तरह से नेगेटिव एनर्जी और पॉजिटिव एनर्जी के ऊपर डिपेंड होती हैं। सकारात्मक ऊर्जा जीवन में खुशियां लेकर आती हैं और नकारात्मक ऊर्जा के आने से लाइफ में नेगेटिविटी बढ़ जाती है। वहीं वास्तु के मुताबिक देखें तो घर में भीतर रखें वस्तुओं को यदि आप वास्तु के अनुसार नहीं रखते हैं तो इससे नेगेटिविटी बढ़ सकती है। ऐसे में जानते हैं कि किस तरह से घर में वास्तु दोष लगता है और इसका पता आप कैसे लगा सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

pic: social media

बार बार सेहत से जुड़ी समस्याओं का आना

अगर आपके फैमिली में लोगों को अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखी गई गलत वस्तु घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए आपको दक्षिण पूर्व दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उगना..शुभ या अशुभ

जब आर्थिक स्थिति खराब होने लगे

अगर आपकी आर्थिक स्थिति अचानक से खराब होने लगे या कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है तो ये वास्तु दोष का बहुत बड़ा कारण हो सकता है। यदि लाख कोशिशों के बाद भी आपके हाथों में पैसा नहीं टिक पाता है तो हो सकता है कि आपके घर के दक्षिण – पश्चिम दिशा में कोई वास्तु दोष हो। इसलिए घर के मुख्य द्वार या खिड़की की दिशा बदलने पर इस दोष से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: गिफ़्ट में ये चीजें देना बेहतर..ज़िंदगी में आती है खुशियां

बनते काम का बिगड़ जाना

यदि आपके बने काम खराब होना शुरू हो जाए या फिर सफलता मिलते मिलते हाथों से फिसल जाए तो ये वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। बनते कामों में बार बार रुकावट आने से घर के मध्य भाग में वास्तु दोष होने का संकेत देती है। घर के मध्य भाग में ब्रह्मा की जगह होती है। यदि आपके घर के मध्य भाग में किसी तरह का कोई भारी वस्तु रखा है तो तुरंत ही इसे यहां से हटा दें। वहीं भूलकर भी इस जगह कोई शौचालय नहीं बनवाना चाहिए।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi