Vastu Tips: लैपटॉप- कम्प्यूटर रखने की सही दिशा जान लीजिए
Vastu Tips: आजकल के इस डिजिटल युग में कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑफिस (Office) हो या घर, बिना लैपटाप-कम्प्यूटर (Laptop-Computer) के दिन नहीं बीतता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन उपकरणों को रखने की दिशा भी हमारी तरक्की और सुख-समृद्धि पर असर डाल सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सही दिशा में कंप्यूटर और लैपटॉप (Laptop-Computer) रखना न सिर्फ कार्यक्षमता (Performance) को बढ़ाता है, बल्कि यह हमारी मानसिक स्थिति और जीवन की दिशा को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि घर के किस स्थान पर और किस दिशा में कंप्यूटर या लैपटॉप रखना चाहिए, जिससे आपको मिले सफलता और तरक्की।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बर्बाद हो जाता है इंसान!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस दिशा में रखें लैपटॉप-कंप्यूटर
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि घर में कंप्यूटर का सही दिशा में होना सबसे आवश्यक है, क्योंकि इससे घर में चल रही निगेटिव एनर्जी खत्म होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का उदय होता है। व्यक्ति को कंप्यूटर को दक्षिण और पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए, क्योंकि यह सबसे अच्छी दिशा मानी गई है। इसके साथ ही जब व्यक्ति कंप्यूटर पर काम कर रहा होता है तब उसका मुंह थोड़ा दाई ओर होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर वाली जगह फूल और शोपीस भी रखा जा सकता है। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी पूर्व-पश्चिम दिशा में कंप्यूटर नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गुड लक के लिए सिर के पास रखकर सोएं ये चीजें
वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को रखने के लिए सही स्थान बताया गया है।। जब ये वस्तुएं सही दिशा या स्थान पर नहीं होती हैं तो घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होने लगती है, जिसका नकारात्मक असर घर के सदस्यों पर भी देखने को मिलता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के नियमों को जानना और उनका पालन आवश्यक हो जाता है। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि मशीनों के लिए घर में वास्तु अनुसार जो दिशा तय की गई है वहीं स्थापित करनी चाहिए। अब अगली बार जब आप अपना लैपटॉप या कंप्यूटर सेट करें, तो इस वास्तु टिप को ध्यान में रखना न भूलें!
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।