आनंद विहार से सीधा Ayodhya जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस..ये है रूट

Trending उत्तरप्रदेश

Vande Bharat Train: अयोध्या से आनंदविहार वाया लखनऊ जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसके नए रैक (New Rack) का आवंटन रेल कोच फैक्टरी से उत्तर रेलवे (Railway) को हो गया है। वहीं 16 दिसंबर को यह रैक सौंपा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः उत्तर से लेकर दक्षिण से जुड़ेगा अयोध्या..इन राज्यों से डायरेक्ट फ्लाइट

Pic Social Media

अयोध्या से आनंद विहार (Anand Vihar) वाया लखनऊ जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसके नए रैक का आवंटन रेल कोच फैक्टरी से उत्तर रेलवे को हो गया है। 16 दिसंबर को यह रैक सौंपा जाएगा। ट्रेन में आठ कोच होंगे। इसकी समयसारिणी बनाई जा रही है।

8 घंटे में तय होगी लखनऊ से अयोध्या की दूरी

आपको बता दें कि शताब्दी व तेजस एक्सप्रेस के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के लिए रूट बनाने की चुनौती से अफसरों को गुजरना होगा। रेलवे बोर्ड के एक सीनियर अफसर ने कहा है कि आनंदविहार से लखनऊ होकर अयोध्या की दूरी वंदेभारत 8 घंटे में तय कर लेगी। ट्रेन सुबह चलाने की संभावनाएं हैं।

अयोध्या (Ayodhya) में अभी वंदे भारत के प्राइमरी मेंटनेंस की सुविधा नहीं है। इसलिए सुबह आनंदविहार से ट्रेन को चलाकर दोपहर में अयोध्या से वापसी की जा सकती है। अगर वंदेभारत शाम को आनंदविहार से चलाई गई तो यह रात में अयोध्या पहुंचेगी। जहां उसकी मेंटेनेंस नहीं हो सकेगी।

जल्द ही टाइम टेबल होगा जारी

भारतीय रेलवे के मुताबिक सिटिंग चेयरकार की ट्रेन (Vande Bharat Express,) में रात का सफर नहीं किया जा सकता है। वहीं शताब्दी को वंदेभारत एक्सप्रेस से तब्दील किया जा सकता है। शताब्दी का रैक बहुत पुराना हो गया है। अधिकारियों ने कहा है कि बोर्ड ट्रेन का टाइम टेबल तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके संचालन की तिथि के आदेश भी जारी हो जाएंगे।

शताब्दी को वंदे भारत में बदलने का प्रस्ताव

रेलवे बोर्ड ने पहले ही नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को वंदे भारत में बदलने का प्रस्ताव बनाया था। ऐसे में आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस के नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। शताब्दी एक्सप्रेस का रैक बहुत पुराना हो गया है। आए दिन गेट में गड़बड़ी समेत कई शिकायतें आ रही हैं।

भारतीय रेलवे नियम के मुताबिक सिटिंग चेयरकार (Sitting Chaircar) की ट्रेन में रात का सफर नहीं किया जा सकता है। वहीं शताब्दी को वंदेभारत एक्सप्रेस से तब्दील किया जा सकता है। शताब्दी का रैक बहुत पुराना हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड ट्रेन का टाइम टेबल तैयार कर रहा है। इसके तैयार होते ही इसके संचालन की तारीख के आदेश भी जारी हो जाएंगे।