Punjab में होगी आफ़त की बारिश..पठानकोट से अमृतसर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पंजाब

Punjab News: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो पंजाब के चार जिलों में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि ये संभावनाएं बहुत ज्यादा नहीं है। इसका कारण पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी है और ऊपरी इलाकों से नीचे की तरफ आने वाली ठंडी हवाएं हैं। पहाड़ों पर बर्फ के बाद पंजाब में लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। पंजाब के कई जिलों में हिमाचल से कम तापमान रिकॉर्ड हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस की बड़ी कामयाबी..गायक नवजोत सिंह विर्क हत्याकांड की गुत्थी सुलझायी

Pic Social Media

मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट (Pathankot), गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश की संभावनाएं जताई हैं। बहुत कम समय के लिए बादल छाने का अनुमान है। तो वहीं पंजाब के दूसरे जिलों में मौसम आज ड्राई रहने वाला है और यहां अच्छी धूप खिलेगी।

ये स्थिति पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ रही है। दरअसल, पहाड़ों से हवा का रुख पंजाब की तरफ होने से पंजाब के इलाके अधिक ठंडे हैं। अमृतसर व लुधियाना का न्यूनतम तापमान आज 4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि, धर्मशाला का न्यूनतम तापमान तकरीबन 6 डिग्री के करीब है।

दिन व रात के तापमान में अंतर

पंजाब में दिन में धूप खिलने से एक तरफ जहां दिन का तापमान कुछ सामान्य है तो वहीं रात में पहाड़ी राज्यों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ जा रही है। दिन और रात के तापमान में काफी अधिक अतंर देखने को मिल रहा है। पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान तकरीबन 20 से 22 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह रहा है। ये तापमान में अंतर सेहत को बीमार कर सकता है। वहीं, इस अंतर के कारण ही पंजाब के खुले इलाकों में सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिलता है, लेकिन दिन के साथ ही धूप निकल आ रही है।

जानिए पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर
अमृतसर (Amritsar) का न्यूनतम तापमान आज पंजाब में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं, आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर
जालंधर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया। वहीं, आज यहां धूप खिलेगी और दिन का तापमान 20 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

लुधियाना
लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर के साथ-साथ यहां का तापमान भी पंजाब में सबसे कम रहा है। ये सामान्य से 2.9 और बीते दिन से 4.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं, आज यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।