Uttarakhand

Uttarakhand: पंचायत विभाग को मिले 126 ग्राम विकास अधिकारी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- CM धामी

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। साथ ही प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पंचायतीराज विभाग (Panchayati Raj Department) के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (Gram Panchayat Development Officers) को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) प्रदान किए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से शहरों के साथ गांवों के विकास पर भी प्राथमिकता के साथ काम रही है।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: खटीमा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, नवदम्पत्ति को दिया आशीर्वाद

Pic Social Media

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में सख्त भू-कानून के लिए विधानसभा में विधेयक पारित हो चुका है। उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के निर्माण का सपना हमारे आन्दोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखण्ड के आखिरी छोर में खड़े हुए व्यक्ति तक विकास पहुंचे। सभी उत्तराखण्डवासी मिल जुलकर प्रदेश को आगे बढ़ायें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी उत्तराखण्ड वासियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकर एक उत्तराखण्ड (Uttarakhand) की भावना से मिलकर कार्य करें।

गांवों के विकास की जिम्मेदारी अब आप पर-सीएम धामी

इस दौरान सीएम ने कहा कि गांव का कल्याण आपकी नीतियों और निर्णयों पर निर्भर करेगा। मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूं कि आप इसे सिर्फ नौकरी के तौर पर न लें, बल्कि इसे अपने जीवन का लक्ष्य समझें। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि गांवों के समग्र विकास में हमारी सरकार आप सभी के साथ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है। नवनियुक्त अधिकारी अब ग्राम पंचायतों के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: PM मोदी के हर्षिल-मुखबा दौरे की तैयारियों का CM धामी ने किया निरीक्षण

सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया है। हाल ही में प्रदेश में भू-कानून पारित किया गया है, जिससे अवैध भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक लगेगी। साथ ही, जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को माफी नहीं

आपको बता दें कि इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सख्त लहजे में कहा कि चाहे वे कोई भी हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हों या कोई आम उत्तराखण्डी ही क्यों न हो, उत्तराखण्ड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को प्रदेश सरकार कभी भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा और उत्तराखण्ड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।