MP News

MP News: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, बदल गया फतेहपुर का नाम, जानिए क्या है नया नाम

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: फतेहपुर को मिली नई पहचान, CM मोहन यादव ने बदला नाम

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दमोह जिले में स्थित फतेहपुर (Fatehpur) ग्राम को अजब धाम (Ajab Dham) से जाना जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने इसकी घोषणा दमोह पहुंचकर की। दमोह में सीएम डॉ. यादव आयोजित एक वार्षिक महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी पढे़ंः MP News: बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह महोत्सव, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़िए पूरी खबर

फतेहपुर अब होगा अजब धाम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फतेहपुर को मिली अजब धाम नाम की नई पहचान…महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दमोह जिले में ब्रह्मलीन संत जै-जै सरकार की तपोभूमि अजबधाम के श्री देव 1008 रामकौमार सरकार मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और वार्षिक महायज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देशभर से पधारे संत-महात्माओं के दर्शन का लाभ लिया।

Pic Social Media

51 करोड़ की लागत से बनेगा पथरिया बायपास

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 51 करोड़ रुपए की लागत से पथरिया बायपास निर्माण की घोषणा की और हायर सेकेंड्री स्कूल का नाम राष्ट्रवादी विचारक केसी सुदर्शन जी के नाम से करने और मटकोलेश्वर सीतानगर बांध (Matkoleshwar Sitanagar Dam) में पर्यटन की दृष्टि से नौकायन शुरू करने की भी घोषणा किए। सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखण्ड अंचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मंजूर प्रदान की है। इसके क्रियान्वयन से दमोह सहित प्रदेश के 10 जिले लाभान्वित होंगे। बुंदेलखण्ड (Bundelkhand) अंचल के आठ लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके को सिंचाई के लिए जल और पेयजल सहित उद्योगों के लिए भी पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

ये भी पढ़ेंः Global Investors Summit: मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर विकसित होंगे इंदौर-भोपाल

फतेहपुर को मिली नई पहचान

आगे सीएम मोहन यादव ने लिखा कि मुझे आप सबसे यह जानकारी साझा करते हुए बहुत ही खुशी की अनुभूति हो रही है कि अब से दमोह के फतेहपुर ग्राम को अजब धाम के नाम से जाना जाएगा। यह पवित्र धाम हम सबको सुप्रसिद्ध संत अजबश्री महाराज की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के साथ मानव सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आज रिमोट का बटन दबाकर इस धरा को अजब धाम नाम की नई पहचान दी एवं जै जै श्री गुरुकुलम का भूमि-पूजन भी किया।

विवाह समारोह में फिजूलखर्ची रोकने की अपील

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची रोकने का भी आह्वान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गेहूं की MSP ₹2600 करने की घोषणा जल कलश यात्रा के दौरान की। GIS 2025 में ₹26.61 लाख करोड़ के निवेश और 17.34 लाख नौकरियों के अवसर बनने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो जाएगी और हर निवेशक हमारा अतिथि है।