Earthquake

Earthquake: नेपाल में भूकंप, दिल्ली से पाकिस्तान तक कांपी धरती

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Earthquake: नेपाल-पाकिस्तान और भारत में भूकंप के झटके, जानिए भूकंप का केंद्र कहां

Earthquake: भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती हिल उठी। पिछले कुछ समय से भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तीन घंटे के अंदर तीन देशों में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। पहले आधी रात को नेपाल (Nepal) में भूकंप आया, जिसका असर दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) से लेकर बिहार के पटना और आस पास के कई इलाकों में महसूस किए गए। अब उसके कुछ ही घंटो के बाद भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) भी भूकंप आने से कांप गया। जिससे लोगों में दहशत है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आख़िर हो क्या रहा है..देखिए वीडियो

नेपाल के बाद पाकिस्तान की धरती कांपी

आपको बता दें कि नेपाल में भूकंप (Earthquake) आने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान में भी भूकंप पाया। मात्र कुछ ही घंटो के अंतराल में 2 जगह भूकंप आ गया। पहले 28 फरवरी को ही आधी रात को लगभग 2:30 बजे नेपाल में भूकंप आया। इसके झटके राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार और उसके आस पास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। इसके बाद पाकिस्तान में सुबह-सुबह आए भूकंप से लोगों की आंख खुली। वहीं अभी भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भूकंप का केंद्र कहां

National Center for Seismology के मुताबिक, पड़ोसी राज्य पाकिस्तान में 28 फरवरी 2025 की सुबह 5 बजकर 12 मिनट 52 सेकेंड पर भूकंप आया। इसका केंद्र धरती से 10 किलोंमीटर नीचे पाकिस्तान में था। 4.5 तीव्रता के इस भूकंप से धरती कांप उठी।

भूंकप के झटकों से खुली लोगो की नींद

सुबह-सुबह भूकंप (Earthquake) के झटकों से लोगों की नींद खुल गई। वहीं कुछ लोगों को तो इसका अच्छे से एहसास भी हुआ। लेकिन जिन लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए उनमें डर का माहौल देखने को मिला। सभी अपने घरों से बाहर निकल आए और सभी के चेहरों पर डर साफ नजर आ रहा था।

ये भी पढ़ेंः Electric Cycle: Jio ने बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल..फीचर्स हैरान करने वाले

तिब्बत में भी भूकंप

बता दें कि सबसे पहले नेपाल में फिर बिहार और उसके कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद पाकिस्तान में और अब तिब्बत में भी भूकंप आ गया है। तिब्बत में आए भूकंप की तीव्रता 4.1 बताई जा रही है। वहां के लोग काफी डरे हुए हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि बार-बार भूकंप के झटके लोगों को डरा रहे हैं। कहीं ये किसी बड़ी आपदा का संकट तो नहीं है।

नेपाल में भूकंप

सबसे पहले नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात को करीब 2:30 बजे आए भूकंप से धरती हिल गई जिसका असर बिहार और उसके कई इलाकों पर भी दिखा। 5.5 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र नेपाल में ही 10 किलोमीटर धरती के नीचे रहा।

आपको बता दें कि इससे पहले असम के म रीगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि मोरीगांव में भूकंप 2:25 बजे आया था। मोरीगांव में आए इस भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर थी।

वहीं लद्दाख (Ladakh) में बुधवार शाम लगभग 5 बजकर 36 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि 26 फरवरी को म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.1 रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

Pic Social Media