Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने किया हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हवाई सर्वेक्षण कर हालात लिया का जायजा

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: रेस्क्यू ऑपरेशन पर CM धामी की नजर, प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर माणा हुए हिमस्खलन को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार राहत एवं बचाव के काम में लगी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने चमोली-बद्रीनाथ हाईवे (Chamoli-Badrinath Highway) पर माणा में हिमस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। सीएम धामी ने हादसे वाली जगहों का हवाई सर्वेक्षण किया। आपको बता दें कि इस हादसे में 57 मज़दूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है बाकि लोगों को भी निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इस दौरान रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों से बात की और राहत अभियान की जानकारी ली।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उत्तराखंड में लापरवाह कर्मियों पर गिरेगी गाज, CM धामी ने दिया सख्त अल्टीमेटम


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) जोशीमठ (Joshimath) पहुंचे जहां उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने इस दौरान हादसे में घायल बीआरओ श्रमिकों से मुलाकात की, जिन्हें माणा हिमस्खलन स्थल से बचाया गया और उन्हें सेना अस्पताल में इलाज के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है। बता दें कि अब तक बर्फ में फंसे कुल 55 लोगों में से 47 को बचा लिया गया है। बचाव और राहत अभियान अभी भी जारी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी

सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर कहा कि सभी को बचाया जा रहा है। सेना, NDRF, ITBP, जिला प्रशासन, आपदा प्रशासन सभी लोग बचाव कार्य में लगे हैं। यहां पर काफी ज्यादा बर्फबारी भी हुई है जिस कारण सभी मार्ग बंद हो गए हैं। कहीं-कहीं दस बारह फुट से भी ज्यादा बर्फबारी हुई है। लगातार हमारा प्रयास यही है कि जो लोग रह रहे हैं उन्हें जल्दी से जल्दी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 लोग निकाले गए हैं। उन सभी को रेस्क्यू करके जोशीमठ लाया जा रहा है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: पंचायत विभाग को मिले 126 ग्राम विकास अधिकारी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

खराब मौसम भी चुनौती

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सेना के जवानों और अधिकारियों से भी मुलाकात की और बचाव और राहत अभियान की जानकारी ली। इस मामले पर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बचाव कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हिमस्खलन वाले इलाके में लगभग 7 फीट तक बर्फ जमी हुई है। इसके बावजूद, 65 से अधिक बचावकर्मी ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। खराब मौसम होने की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी हो रही है।