उत्तराखंड के हल्द्वानी में उपद्रव..4 की मौत..बड़ी संख्या में पत्रकार घायल

Trending उत्तराखंड

Uttarakhand: उत्तराखंड का हल्द्वानी हिंसा की आग में सुलग उठा। आपको बता दें कि नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे (Madrassa) और नमाज स्थल को ध्वस्त करने के बाद हल्द्वानी में जमकर बवाल हुआ। इस उपद्रव में काफी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं, जबकि 4 लोगों के मौत की सूचना भी है। इस दौरान हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इलाके की स्थिति तनावपूर्ण अभी भी बनी हुई है। बढ़ती हिंसा को देखते हुए जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। खाकी को भी नहीं बख्शा गया। दौड़ाकर पीटा गया। हिंसा में खाकी भी खून से सन गई।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, सड़क पर गिरी रेलिंग..एक की मौत

Pic Social Media

बनभूलपुरा (Banbhulpura) में कल हुए उपद्रव में 4 लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने फोन पर बताया कि इस पूरे उपद्र के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है। इस हिंसा में काफी संख्या में पत्रकार भी घायल हो गए हैं।
फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद कर दी गई हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही जो भी नुकसान कल की घटना से हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

70 से अधिक वाहन जल कर खाक

बनभूलपुरा में हुए बवाल के दौरान 70 से अधिक वाहनों को हिंसा के दौरान जला दिए गए हैं, जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई है। इस दौरान बनभूलपुरा थाने में आग से कई साल पुराने रिकॉर्ड भी जलकर खाक हो गए हैं।
जले हुए वाहनों में तीन जेसीबी शामिल हैं, जिनमें दो जेबीसी निगम ने किराए पर मंगाई थी, जबकि एक जेसीबी निगम की है। इसके साथ ही नगर निगम के 8 और पुलिस के एक चारपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि निगम के 2 ट्रैक्टर को भी सड़क पर पलटकर आग लगा दी। साथ ही 40 से अधिक दोपहिया वाहनों में उपद्रवियों ने आग लगा दी। बनभूलपुरा की गलियों में देर रात तक जहां-तहां दोपहिया वाहन जलते नजर आए, जिनको न कोई बुझाने वाला था और न ही इनके मालिकों का किसी का ही कुछ पता था।

Pic Social Media

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि जब उपद्रव शुरू हुआ तो वे लोग जान बचाने के लिए पास के एक घर में घुस गए। उन्होंने आगे बताया कि 15 से 20 की संख्या में वे लोग घर के अंदर गए। तभी बाहर उपद्रवियों ने आग लगाई और पथराव करने लगे। काफी मुश्किल से जान बचाकर वहां से आए।

Pic Social Media