MP News

MP News: CM मोहन यादव पहुंचे बालाघाट, विकास कार्यों की दी ढ़ेरों सौगात

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: बालाघाट को 590 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने किया भूमि पूजन और लोकार्पण

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बालाघाट दौरे पर पहुंचे। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस दौरान बालाघाट (Balaghat) को ढ़ेरों सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बालाघाट जिले की सूरत ही बदल जाएगी। किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 326 करोड़ 60 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और 264 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। इस राशि से जिले में स्कूल, अस्पताल और पुलों का निर्माण होगा। साथ ही मोहन यादव ने नक्सलियों को भी खुली चुनौती दी है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नक्सलवाद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि नक्सलवाद (Naxalism) के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। अगर बाहर से कोई नक्सली आएगा तो जिंदा वापस नहीं जा पाएगा। दरअसल, बालाघाट में लगातार हॉक फोर्स नक्सलियों को ढेर कर रही है।

ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश में बनेगी साइंस सिटी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

एक भी योजना नहीं होगी बंद

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि बहनों आप भी चिंता मत करो.. आपके लिए भी योजना बनी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो योजना चालू हो गई। एक भी योजना बंद नहीं होने पाएगी। प्रत्येक योजना का पैसा दिया जाएगा। आपको पिछले चुनाव के समय एक हजार रुपए दे रहे थे। अभी 1250 रुपए दिए जा रहे हैं, लेकिन आपके रोजगार चालू कराते हुए 1250 रुपए तो देंगे ही।

राम जी की चिड़िया राम जी का खेत….

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि बहनों आपके इतने सारे उद्योग इसलिए ला रहे हैं कि उद्योग के माध्यम से घर में आप अपना कुछ काम करते-करते समय निकाल के वहां जाएं तो आपको और बड़ी राशि दिलाएंगे। जो कहा है उसको 4 साल के अंदर पूरा देने का पूरा प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे पैसा आता आएगा। राम जी की चिड़िया राम जी का खेत चुगों हमारी चिड़िया भर-भरपेट। आपके लिए ही तो सबकुछ है।

Pic Social media

सीएम का बालाघाट से अलग लगाव

किसान सम्मेलन में सीएम ने कहा कि मेरा बालाघाट से अलग ही प्रकार का लगाव है। हमारे प्रदेश के 54 जिले एक तरफ और बालाघाट एक तरफ। बालाघाट खनिज का बड़ा केंद्र है। परमात्मा ने इस जिले पर खूब प्रेम बरसाया है। यहां के चिन्नौर का चावल अलग ही महकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रेदश विकास के नई कीर्तिमान रच रहा है। बालाघाट में नए उद्योग लग रहे हैं। आजादी के बाद से मध्यप्रदेश की विकास दर माइनस में थी। लेकिन, अब हमारे राज्य की ग्रोथ 13 फीसदी है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, बदल गया फतेहपुर का नाम, जानिए क्या है नया नाम

बालाघाट में होता तेजी से विकास कार्य

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद बालाघाट जिले में कुल 326 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 117 अलग-अलग काम होंगे। इसमें 62 करोड़ रुपए की लागत से 39 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। 24 करोड़ रुपए की लागत से बारासिवनी में विकास काम होंगे। 50 बेड का अस्पताल बनेगा। 9 करोड़ रुपए की लागत से लामदा में नवगठित तहसील ऑफिस भी बनाया जाएगा। 8 करोड़ रुपए की लागत से खरपड़िया-सिवनहेटी-कटंगी मार्ग बनेगा। 3 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल-शिक्षा के काम होंगे। 2 करोड़ रुपए की लागत से कटंगीझरी-लोमता-डोरिया-बेलगांव में प्राथमिक स्कूल का निर्माण होना है।