UP Professor

UP Professor: यूपी के इस प्रोफेसर की करतूत जानकर आपका खून खौल उठेगा!

Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP Professor: वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP Professor News: यूपी के हाथरस में एक डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर (Chief Proctor) और प्रोफेसर रजनीश कुमार पर बेहद संगीन आरोप लगे हैं। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने कई छात्राओं (Many Female Students) का यौन शोषण किया है। उनके वीडियो भी वायरल (Viral) हो रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर रजनीश कुमार अब तक कैसे इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा और क्यों वो पकड़ा नहीं गया? पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः UP News: हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः CM Yogi

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि आरोपी प्रोफेसर रजनीश, जो इस कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर और भूगोल विभाग (Department of Geography) के अध्यक्ष हैं, पिछले 20 वर्षों से छात्राओं का शोषण कर रहे थे। वह उन्हें परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने और सरकारी नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद वह छात्राओं के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें धमकी देते थे कि अगर उन्होंने किसी से कुछ कहा तो उनकी बदनामी कर दी जाएगी।

अब जब उनके इस घिनौने कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल वह फरार है, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

नशीली दवा पिलाकर करता था घिनौना काम

कॉलेज में पढ़ने वाली कई छात्राओं ने पुलिस (Police) को बताया कि प्रोफेसर रजनीश कुमार पिछले कई सालों से उन्हें ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब भी कोई छात्रा इसका विरोध करने की कोशिश करती, तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देते। कई छात्राएं डर के कारण चुप रहीं, लेकिन अब जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पीड़िताओं ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

कुछ छात्राओं ने बयान दिया कि प्रोफेसर (Professor) परीक्षा में पास कराने का लालच देकर उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे। वहां वे नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर देते और फिर उनका शोषण करते। इसके बाद वे वीडियो और फोटो खींचकर बार-बार ब्लैकमेल करते थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि कॉलेज प्रशासन (College Administration) को इस पूरे मामले की पहले से जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी कोई सख्त कदम नहीं उठाया। कई बार शिकायतें होने के बावजूद आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कॉलेज प्रशासन पर भी उठे सवाल

मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि कॉलेज प्रशासन को इस घिनौने अपराध की जानकारी पहले से थी, लेकिन उन्होंने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। कई बार शिकायत के बावजूद प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायत के बाद महिला आयोग और पुलिस ने लिया संज्ञान

पीड़िताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। महिला आयोग ने पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।

वीडियो वायरल होने के बाद खुला राज

प्रोफेसर (Professor) की करतूत तब उजागर हुई जब एक छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही कई अन्य छात्राओं ने भी सामने आकर अपनी आपबीती बताई।

SP का बयान आया सामने

एसपी के मुताबिक, आरोप है कि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छात्राओं को एग्जाम में पास करवाने, सरकारी टीचर की नौकरी दिलाने, कॉम्पटीशन में पास कराने के नाम पर प्रोफेसर रजनीश कुमार द्वारा यौन उत्पीड़न किया जाता था। एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश हो रही है।

ये भी पढ़ेः Vrindavan: हाथों से डेढ़ लाख का फोन ले भागा बंदर, उसके बाद कैसे वापस किया ये देखिए

आरोपी की तलाश जारी

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा (Chiranjeevi Nath Sinha) के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस को प्रोफेसर के लैपटॉप और मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा कर रही है।