UP News

UP News: महिला दिवस पर गूंजा ‘योगी हैं यूपी की शान’, महिला उद्यमी और पुलिसकर्मियों ने की सीएम योगी की प्रशंसा

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Lucknow के Indira Gandhi Pratishthan में आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 और राज्यस्तरीय महिला सम्मान समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मौजूद महिला उद्यमियों, पुलिसकर्मियों और नवचयनित मुख्य सेविकाओं ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। कई महिलाओं ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और “योगी हैं यूपी की शान”

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सराहना

इस अवसर पर नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आनंदी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से महिलाओं को आत्मविश्वास मिला है और उम्मीद है कि भविष्य में भी मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा के लिए इसी तरह काम जारी रहेगा।

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा— अब महिलाएं सुरक्षित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस निरीक्षक नीलम राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में ऐसी पहल की है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्य आरक्षी वेदवती ने मुख्यमंत्री को बहन-बेटियों का रक्षक बताते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश की महिलाएं अब पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

वहीं मुख्य आरक्षी शिमला सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ समाज में सम्मान भी मिल रहा है।

नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

कानपुर की गुंजा गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो महिलाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

योग्यता के आधार पर मिल रहे अवसर

लखनऊ की सुनयना कुमारी ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता और अवसर योग्यता और पात्रता के आधार पर दिए जाते हैं।

वहीं कन्नौज की रीता वर्मा ने कहा कि अब समय बदल गया है और सरकार आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनती है।

लखनऊ की अंजुम फातिमा ने भी कहा कि यही कारण है कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।