Traffic Rule

Traffic Rule: रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले खबर पढ़िए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Traffic Rule को तोड़ने वालों के खिलाफ हो रहा है सख्त एक्शन, हो जाइए सावधान

Traffic Rule: रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम को न मामने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) का ट्रैफिक प्रहरी ऐप (Traiphik Praharee Aap) यातायात उल्लंघन (Traffic Violation.) करने वालों के खिलाफ बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 6 महीने में यह ऐप पर 22 हजार से ज्यादा ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामले सामने आए, जिनमें जांच के बाद 9,941 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ेंः Dream Home: 1 अप्रैल से घर बनवाना होगा महंगा..जानिए क्यों?

Pic Social Media

इन मामलों में सबसे ज्यादा 5,274 मामले बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों के थे। इसके बाद 2,169 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1,155 मामले गलत जगह पर पार्किंग और 1,014 मामले फुटपाथ पर वाहन पार्क करने के थे। इसके साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने के 924 मामले और 690 मामले टूटी नंबर प्लेट से संबंधित थे। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग की शिकायतों की संख्या 317 रही, वहीं जिगजैग ड्राइविंग (Zigzag Driving) के 16 मामले और रेड लाइट जंपिंग के सिर्फ 5 मामले दर्ज किए गए। जानकारों के मुताबिक, लाल बत्ती उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले नागरिकों द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बजाय प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा पकड़े जाते हैं। राहत की बात यह है कि टैक्सियों द्वारा ज़्यादा पैसे वसूलने के बारे में सिर्फ़ एक शिकायत दर्ज की गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब यह सिर्फ नागरिक कर्तव्य नहीं रह गया है, बल्कि इसके साथ नकद प्रोत्साहन भी दिया जाता है। बीते साल सितंबर में सड़कों पर सतर्कता बरतने वाले 4 नागरिकों को सम्मानित किया गया था, जिन्होंने 6 महीने में प्राप्त शिकायतों में से 15 प्रतिशत शिकायतें दर्ज की थीं। सबसे ज्यादा यानी 576 शिकायतें दर्ज कराने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपये का इनाम दिया गया, वहीं दूसरे नंबर पर यानी 560 शिकायतें दर्ज कराने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये मिले। पिछले साल सितंबर के बाद के छह महीनों के पुरस्कार जल्द ही दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Residential Plot: नोएडा में घर का सपना होगा पूरा..ये है Yeida का प्लॉट स्कीम

आप भी कर सकते हैं रिपोर्ट

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के अतिरिक्त आयुक्त सत्यवीर कटारा ने जानकारी दी कि ऐप के जरिए से लोग ऑटो और टैक्सी चालकों द्वारा दुर्व्यवहार, ज्यादा पैसे लेने या सवारी न देने की घटनाओं की भी रिपोर्ट कर सकते हैं। इस ऐप में फोटो या वीडियो अपलोड करके ट्रैफिक नियम उल्लंघन की जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही लोग घटना के बारे में पूरी जानकारी दे सकते हैं, जैसे घटना का सही समय और तारीख, उल्लंघन करने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और नियमों के उल्लंघन का विवरण आदि।

ऐप से पुलिसकर्मियों को हो रही है सहायता

ट्रैफिक का यह ऐप लोगों को फोटो और वीडियो अपलोड करके ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट करने का अधिकार प्रदान करता है, जिससे पुलिस को इन पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। ऐप के माध्यम से मिलने वाली सभी शिकायतों का प्रबंधन और उन पर कार्रवाई दिल्ली के टोडापुर स्थित ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय द्वारा की जाती है। एक विशेष टीम रिपोर्ट की समीक्षा करती है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करती है।