आपका प्यार..मोदी जी गारंटी मतलब देश का विकास: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Nodia: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के गांव चलो अभियान, सांसद आपके द्वार जैसे जनसंपर्क अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। और उसी रफ्तार से वो स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुन रहे हैं। सांसद डॉक्टर शर्मा लोगों की समस्याओं का तुरंत निदान का भरोसा भी दे रहे हैं।
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (MP Dr Mahesh Sharma) का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। अपने सांसद के गांव आगमन पर लोग उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं। इन अभियानों की खास बात यह है कि सासंद डॉक्टर महेश शर्मा तक लोग अपनी बात बड़े ही आसानी से कह पा रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः इसलिए गौतमबुद्धनगर की जनता डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा करती है

जनसंपर्क अभियान के क्रम में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा अपने लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के नोएडा स्थित सलारपुर, एल्डिगो आनन्दा एवं केसर गार्डन सोसाइटी (Saffron Garden Society) पहुंचे। यहां डॉक्टर शर्मा निवासियों से मुलाकात कर उनसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में एक बार पुनः कमल खिलाने की अपील की।

इसी क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-29 स्थित पंजाबी क्लब-सेक्टर-33 स्थित प्रवासी महासंघ (पूर्वांचल, मिथिलांचल बिहार) के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से बीजेपी के पक्ष में अपना समर्थन व सहयोग देने की अपील की।
इस जनसंपर्क के अभियान के दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंः तीसरी बार..फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा