Dream Home: घर बनवाना 1 अप्रैल से हो जाएगा और भी महंगा, जानिए क्या है कारण
Dream Home: अगर आप भी नया घर बनवाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि आने वाले अप्रैल से घर बनवाना महंगा हो जाएगा। अप्रैल की पहली तारीख के बाद यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) में घर बनाना महंगा हो जाएगा। एक अप्रैल (1 April) से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए प्राधिकरण संपत्ति की आवंटन दर में बढ़ोत्तरी करेगा। आवासीय दर में अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) की आवासीय दर 30 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से ज्यादा हो सकती है। अभी आवासीय श्रेणी में संपत्ति की दर 25,900 रुपये प्रति वर्गमीटर है। आवासीय के साथ साथ औद्योगिक, संस्थागत श्रेणी में भी संपत्ति की आवंटन दरों (Allocation Rates) में बढ़ोतरी की जा सकती है।
ये भी पढे़ंः Noida News: “बस यही तक तो जाना है”..कई बार जान पर पड़ता है भारी!

जानिए बीते साल कितनी हुई थी बढ़ोतरी
यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) में संपत्ति की आवंटन दरों में हर साल बढ़ोत्तीर हो रही है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के बाद से संपत्ति की आवंटन दरों में भी अनुपातिक रूप में ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। बीते साल यमुना प्राधिकरण ने आवासीय श्रेणी में संपत्ति की आवंटन दर में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, पर इस बार यह 10 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है।
इससे प्राधिकरण क्षेत्र में घर खरीदने वालों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। कीमत बढ़ने और एकमुश्त भुगतान का नियम लागू होने से लोगों को जमीन खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी होगी। यीडा के अधिकारियों का कहना है कि नये वित्त वर्ष के लिए संपत्ति की आवंटन दरों को निर्धारित किया जा रहा है। एक अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएंगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आवंटन दर पर होगा सीधा असर
आपको बता दें कि प्राधिकरण अभी तक किसानों की जमीनों को अधिगृहीत करने के एवज में 3,100 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दे रहा है लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के प्रभावित किसानों की मांग पर प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन की मुआवजा दर बढ़ाकर 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया है।
एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है। इसलिए एयरपोर्ट प्रभावित जमीन की मुआवजा दर और प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में जमीन की मुआवजा दर बराबर रखने की चुनौती बढ़ गई है। नहीं तो किसानों से जमीन मिलना मुश्किल हो जाएगा। मुआवजा दर 3,100 रुपये प्रति वर्गमीटर से सीधे 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर होने का सीधा असर प्राधिकरण की संपत्ति की आवंटन दर पर होगा।
ये भी पढ़ेंः Noida News: नोएडा वालों के लिए खुशखबरी.. बोटेनिकल गार्डन से मिनटों में पहुंचेंगे सेक्टर 142
कैसे तय होगी मुआवजे की दर
यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में जमीन की मुआवजा दर बोर्ड के माध्यम से तय करता है। प्राधिकरण क्षेत्र में सर्किल रेट 1,150 रुपये प्रति वर्गमीटर है। कानून के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना और शहरी क्षेत्र में 2 गुना मुआवजा के हिसाब दर तय होता है, लेकिन 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा दर तय करने का फैसला प्रदेश कैबिनेट से होगा।
आवासीय संपत्ति की दरें
वर्ष-आवंटन दर (रुपये प्रति वर्गमीटर)
2024-25- 25900
2023-24- 24600
2022-23- 18510
2020-21- 17800 (200 वर्गमीटर तक) 17400 (200 वर्गमीटर से अधिक)
