Residential Plot: नोएडा में एक और प्लॉट स्कीम…घर बनाने का सपना होगा अब पूरा
Residential Plot: अगर आपका भी सपना राजधानी दिल्ली से सटे हुए नोएडा में घर बनाने का है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) में आशियाना बनाने वाले लोगों के लिए यमुना प्राधिकरण एक और आवासीय प्लॉट योजना लाने वाला है। यह चालू वित्त वर्ष की तीसरी आवासीय प्लॉट योजना (Residential Plot Scheme) होगी। इस योजना में दो सौ वर्गमीटर के 276 प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। प्राधिकरण ने यूपी रेरा में आवासीय प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर दिया है। रजिस्ट्रेशन (Registration) होने के बाद योजना लॉन्च की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Electric Scooty: बच्चों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने वाले ध्यान से खबर पढ़ लीजिए

अक्टूबर में आई थी प्लॉट योजना
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र में आवासीय प्लॉट योजना (Residential Plot Scheme) की मांग काफी समय से लगातार बनी हुई है। अक्टूबर में निकाली गई 451 आवासीय प्लॉट की योजना (Residential Plot Scheme) में प्राधिकरण के एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इससे पूर्व 352 प्लॉट की योजना में दो लाख से अधिक आवेदन आए थे। आवासीय प्लॉट योजना की मांग को पूरा करने के लिए प्राधिकरण चालू वित्त वर्ष में 276 प्लॉट की एक और योजना लाने जा रहा है। लेकिन इसमें सभी प्लॉट दो सौ वर्गमीटर के ही होंगे। इस योजना को सेक्टर 18 के 9 बी ब्लॉक में लाया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
प्राधिकरण ने साल 2009 में सेक्टर 18 में पूर्व में आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया गया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने के कारण जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया। प्रस्तावित ब्लॉक में आवंटित प्लॉटों को दूसरे ब्लाक में शिफ्ट करना पड़ा था।
कानूनी विवाद समाप्त होने के बाद प्राधिकरण को जमीन पर कब्जा दिया गया है। इसके बाद प्राधिकरण ने नए प्लॉटों का नियोजन कर योजना लाने के फैसला लिया गया है। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया (OSD Shailendra Bhatia) ने बताया कि यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर योजना लॉन्च की जाएगी। प्लॉटों का आवंटन लाटरी के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ेंः Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे समेत इन सड़कों पर बढ़ाई गई स्पीड लिमिट
प्लॉट की कीमत में हो सकता है बदलाव
वर्तमान वित्त वर्ष में प्राधिकरण की आवासीय प्लॉट दर 25900 रुपये हैं। अगर योजना 31 मार्च से पहले आती है तो 25900 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर लागू होगी। वहीं एक अप्रैल के बाद लॉटरी होने पर आवासीय श्रेणी की नई दरें लागू हो जाएंगी। आवंटियों को नई दरों के हिसाब से ही प्लॉट की कीमत देनी होगी। इससे आवेदन के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में जमा होने वाली दस प्रतिशत राशि भी बढ़ जाएगी। आवासीय श्रेणी में इस बार अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है।
