Traffic Alert

Traffic Alert: दिल्ली जाने वाले सावधान, इस इलाके में अगले 4 दिनों तक लगेगा जाम!

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Traffic Alert: राजधानी दिल्ली में आने-जाने वालों को अगले 4 दिनों तक भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है।

Traffic Alert: राजधानी दिल्ली में आने-जाने वालों को अगले 4 दिनों तक भीषण जाम (Massive Traffic Jam) का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि, दिल्ली के रोहिणी इलाके (Rohini Area) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के चलते 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और कुछ मार्गों को डायवर्ट (Divert) किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कार्यक्रम के चलते सड़कें रहेंगी बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के मुताबिक, 31 अक्टूबर को स्वर्ण जयंती पार्क और आसपास के इलाके पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। इस अवधि में रोहिणी और आसपास के क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक और पैदल यात्रियों की भीड़ रहने की संभावना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किन इलाकों पर पड़ेगा असर?

इस कार्यक्रम के चलते भगवान महावीर रोड, के.एन.के. मार्ग, एच.एल. परवाना रोड, राम मूर्ति पासी मार्ग, सेक्टर 15 रोहिणी रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और दहिया बादशाह मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे महाराजा अग्रसेन मार्ग और दहिया बादशाह रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक बस-वे का निर्माण जल्द होगा पूरा, फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी

वाहनों के लिए डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने जानकारी दी कि आज 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रिंग रोड से रोहिणी की ओर आने-जाने वाले कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। इन वाहनों के लिए कई डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।

इनमें पीरागढ़ी चौक, मधुबन चौक, दीपाली चौक, पुलिस लाइन, सेंट जेवियर स्कूल, आउटर रिंग रोड–के.एन. काटजू मार्ग टी-प्वाइंट, आउटर रिंग रोड–रोहिणी जेल रोड क्रॉसिंग, बादली–बवाना रोड गेट नंबर 04 टी-प्वाइंट, पंसाली चौक, महादेव चौक, कबूतर चौक, मुकरबा चौक, प्रेम बारी पुल, वजीरपुर डिपो और वजीराबाद शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जिससे वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

ये भी पढ़ेंः Fastag: NHAI का बड़ा ऐलान, फास्टैग यूज़र्स को मिलेगा 1000 रूपये का फ्री रिचार्ज!

ट्रैफिक पुलिस की विशेष सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने मुकरबा चौक या मधुबन चौक से नांगलोई की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे यूईआर-2, मधुबन चौक, भगवान महावीर मार्ग और कनेक्टिंग सड़कों (जैसे बवाना रोड, कंझावला रोड, लिंक रोड, दहिया बादशाह मार्ग, पंसाली चौक, काली चौक, कबूतर चौक आदि) से बचें। इन मार्गों से आने-जाने वाले वाहन चालक बाहरी रिंग रोड का उपयोग कर सकते हैं, जिससे वे पीरागढ़ी की ओर बढ़कर रोहतक रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।