Fastag

Fastag: NHAI का बड़ा ऐलान, फास्टैग यूज़र्स को मिलेगा 1000 रूपये का फ्री रिचार्ज!

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Fastag: एनएचएआई ने देशभर के राजमार्गों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है।

Fastag News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर के राजमार्गों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। बता दें कि ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत शुरू किए गए ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ (Clean Toilet Picture Challenge) के माध्यम से अब यात्री टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट कर इनाम जीत सकते हैं। एनएचएआई का यह कदम स्वच्छता के साथ-साथ यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

NHAI का धमाका ऑफर, मिलेगा 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज

आपको बता दें कि एनएचएआई ने घोषणा की है कि ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ के तहत गंदे टॉयलेट की सही सूचना देने वाले यात्रियों को 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज इनाम के रूप में दिया जाएगा। यह राशि सीधे उस वाहन के फास्टैग अकाउंट में जमा होगी, जिससे रिपोर्ट की गई है। यह अभियान पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैसे करें रिपोर्ट?

इस योजना के तहत यात्री ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ का उपयोग करके गंदे टॉयलेट की सूचना दे सकते हैं। ऐप में यात्री को अपना नाम, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN), मोबाइल नंबर और टॉयलेट का स्थान दर्ज करना होगा। इसके साथ ही उस टॉयलेट की जियो-टैग की गई तस्वीर अपलोड करनी होगी।

किन टॉयलेट्स पर लागू होगी यह योजना?

एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल उन्हीं टॉयलेट्स पर लागू होगी जो NHAI के अधिकार क्षेत्र में आते हैं- यानी टोल प्लाजा पर स्थित या एनएचएआई द्वारा मेंटेन किए गए टॉयलेट्स। पेट्रोल पंप, ढाबे या निजी नियंत्रण में आने वाले सार्वजनिक टॉयलेट्स इस योजना के दायरे में नहीं होंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Ice cream: आइसक्रीम के नाम पर धोखा, पढ़िए ये सनसनीखेज़ रिपोर्ट

पुरस्कार की शर्तें और सीमाएं

एक वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) पूरे अभियान के दौरान सिर्फ एक बार पुरस्कार के लिए पात्र होगा। वहीं, किसी भी टॉयलेट को एक दिन में केवल एक बार ही इनाम के लिए चयनित किया जाएगा, चाहे उसकी रिपोर्ट कितनी भी बार की गई हो। यदि एक ही टॉयलेट की कई रिपोर्ट्स आती हैं, तो केवल पहली मान्य रिपोर्ट को ही पुरस्कार मिलेगा।

कैसी फोटो होगी मान्य?

रिपोर्ट की गई तस्वीरें स्पष्ट, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड होनी चाहिए। किसी भी तरह की छेड़छाड़, डुप्लिकेट या पहले से रिपोर्ट की गई तस्वीरें मान्य नहीं होंगी। प्राप्त सूचनाओं की जांच AI-सहायता प्राप्त स्क्रीनिंग और मैनुअल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः ChatGPT: चैट जीपीटी का इस्तेमाल करने वाले सावधान! नई स्टडी में होश उड़ाने वाला ख़ुलासा

अभियान का उद्देश्य

एनएचएआई का यह अभियान सिर्फ टॉयलेट्स की सफाई सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद यात्रियों को स्वच्छता की दिशा में जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना भी है। यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से टोल प्लाजा और राजमार्गों पर स्थित टॉयलेट्स को अधिक साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।