Traffic Alert

Traffic Alert: सावधान, 25-29 सितंबर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जाम से बचके!

TOP स्टोरी Trending नोएडा
Spread the love

Traffic Alert: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है।

Traffic Alert: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में 25 से 29 सितंबर 2025 तक इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन में देश-विदेश से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट और आगंतुकों की भीड़ के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए व्यापक डायवर्जन और पार्किंग प्लान तैयार किया गया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

ट्रैफिक प्रतिबंध और छूट

ट्रेड शो के दौरान, 25 से 29 सितंबर तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास की सड़कों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लेकिन, दूध, सब्जी, फल और दवाओं जैसे आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी आगंतुकों से इन नियमों का पालन करने की अपील की है जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति से बचा जा सके।

एक्सपो मार्ट तक कैसे पहुंचे?

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से

यदि आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आ रहे हैं, तो आप हरनंदी कट से सर्विस रोड पर उतरकर संस्कृति मंत्रालय चौराहा, एक्यूरेट कॉलेज चौराहा, और बड़ा गोलचक्कर पार्किंग के रास्ते एक्सपो मार्ट पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, गलगोटिया कट से बाएं मुड़कर एक्स्पो मार्ट राउंडअबाउट और नासा गोलचक्कर पार्किंग तक पहुंचा जा सकता है।

सूरजपुर से

सूरजपुर की ओर से आने वाले लोग एलजी गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर, और नासा बड़ा गोलचक्कर पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करके एक्सपो मार्ट तक जा सकते हैं।

परी चौक से

परी चौक से आने वाले आगंतुक इशान कॉलेज सर्विस रोड, जीएल बजाज कॉलेज, एलजी गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर, और नासा गोलचक्कर पार्किंग में गाड़ी पार्क कर एक्सपो मार्ट पहुंच सकते हैं।

पार्किंग व्यवस्था

यदि नासा बड़ा राउंडअबाउट पार्किंग भर जाती है, तो वाहनों को केसीसी, जुबिलियंट, और युनाइटेड कॉलेज में पार्क किया जा सकता है। यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए की गई है।

वापसी के लिए जनरल एग्जिट प्लान

एक्सपो मार्ट से वापस जाते समय भी ट्रैफिक डायवर्जन नियमों का पालन करना होगा। गाड़ियां शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर-कच्ची सड़क तिराहा, कुलसेरा, फेस 2, ककराला, सोरखा पर्थला, और किसान चौक (भंगेल, बरौला, या सेक्टर 37) के रास्ते जा सकती हैं।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली या गाजियाबाद की ओर

दिल्ली या गाजियाबाद जाने के लिए पार्किंग लॉट से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, दादरी, एनएच 24, और एनएच 9 के रास्ते जा सकते हैं।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जाने के लिए शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साकीपुर गोलचक्कर, 130 मीटर रोड, और सिरसा गोलचक्कर से होकर जाएं।

यमुना एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे के लिए पार्किंग लॉट से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, डेल्टा 3, बीटा 2, लेबर चौक, डेल्टा 1, आईटीबीपी, पी 3, आईएफएस विला, और जीरो प्वाइंट के रास्ते जाएं।

अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था

परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए मेट्रो स्टेशन से पहले मौजूद कट से वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। अंसल प्लाजा पार्किंग से पिक-एंड-ड्रॉप सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां से गाड़ियां अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर, आईटीबीपी गोलचक्कर, और पी 3 के रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वापस जा सकेंगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: भाई तुम मम्मी-पापा का ध्यान रखना, कहकर इस सोसायटी के छात्र ने…!

इमरजेंसी रूट

इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायर टेंडर्स के लिए विशेष रूट तैयार किए गए हैं। आगरा से आने वाले इमरजेंसी वाहन चपरगढ़ कट से डबल सर्विस रोड, वीआईपी रूट, और जीरो प्वाइंट की ओर जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से आने वाले आपात वाहन आईएफएस विला और पुश्ता तिराहा होते हुए होंडा सीएल चौक जा सकते हैं। चिल्ला, डीएनडी बॉर्डर, और महामाया फ्लाईओवर से आने वाले वाहन सेक्टर 37, न्यू अशोक नगर, और झुंडपुरा के रास्ते जाएंगे।