अगले 2 दिनों तक फ्री रहेगा पंजाब का ये टोल नाका..पूरी डिटेल पढ़ लीजिए

Trending पंजाब

Punjab Toll Plaza Free: पंजाब का ये टोल नाका अगले 2 दिनों तक फ्री रहेगा। किसानों के दिल्ली कूच (Delhi March) के चलते किसानों द्वारा पंजाब के टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर धरना देकर 2 दिन तक फ्री रखा गया। मतलब पंजाब (Punjab) का ये टोल प्लाजा 22 फरवरी तक फ्री रहेगा।
ये भी पढ़ेः MSP पर किसानों को मिला पंजाब के CM भगवंत मान का साथ..मान ने समर्थन में बड़ी बात कह दी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि किसान यूनियन एकता (Kisan Union Ekta) उगराहां जिला जालंधर ने तीसरे दिन भी जालंधर-बरनाला हाईवे (Jalandhar-Barnala Highway) पर शाहकोट के पास चक्क बाहमनिया टोल प्लाजा फ्री रखा। शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर किसानों के धरने के चलते 22 फरवरी तक बीजेपी नेताओं के घरों के सामने धरना प्रदर्शन करने और टोल प्लाजा फ्री रखने का फैसला लिया गया है। इसी के चलते टोल प्लाजा 2 दिन और फ्री रहेंगे।

गौरतलब है कि समराला में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घुलाल टोल प्लाजा (Toll Plaza) को भी फ्री कर दिया। यह टोल प्लाजा लुधियाना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां किसानों ने धरना देकर 22 फरवरी की रात 12 बजे तक टोल प्लाजा को लोगों के लिए फ्री कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान हरदीप सिंह (Hardeep Singh) ग्यासपुरा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार हमारी मांगें नहीं मानती, तब तक किसान इसी तरह सड़कों पर उतरकर संघर्ष करते रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया कि देश भर के सभी टोल प्लाजा को 3 दिन के लिए फ्री किया जाएगा और जिस जिले में टोल प्लाजा नहीं है, वहां बीजेपी नेताओं के घर और डी.सी. दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।

आपको बता दें कि बीते दिनों टोल प्लाजा फ्री (Toll Plaza Free) रहने से कंपनी को करीब 30 लाख रुपए के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है। टोल प्लाजा कंपनी के मैनेजर का कहना है कि हाईवे से रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। किसानों के प्रदर्शन के बीच वाहन बिना टोल दिए निकल रहे हैं जिसके रोजाना 9.50 लाख रुपए टोल टैक्स का लॉस हुआ और पिछले 3 दिनों में 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।