MSP पर किसानों को मिला पंजाब के CM भगवंत मान का साथ..मान ने समर्थन में बड़ी बात कह दी

TOP स्टोरी Trending पंजाब

Farmers Protest: पंजाब के सीएम भगवंत मान का साथ एमएसपी पर किसानों को मिला। सीएम मान (CM Maan) बैठक में किसानों के हितों की वकालत की है। किसानों (Farmers) की मांग को जायज बताया है। अब अंतिम फैसला संबंधित पक्षों को लेना है। लेकिन इसी के साथ सीएम (CM) ने ये भी कहा कि धरने, प्रदर्शन के दौरान अमन-शांति और कानून व्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ेः पंजाब के बिजली कर्मचारियों को CM मान का बड़ा तोहफा..खुशखबरी भी जान लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगे आए हैं। सीएम भगवंत मान ने वैकल्पिक फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय के अलावा अलग-अलग किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

सीएम मान ने कहा कि उन्होंने मोजमबीक और कोलम्बिया से दालों के आयात का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह आयात 2 अरब डालर से अधिक है और अगर इस फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जाए तो पंजाब दालों के उत्पादन में देश में अग्रणी हो सकता है।

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि चाहे आज पंजाब की उपजाऊ मिट्टी ने कुदरती स्रोत को गंवा दिया है। इसके बावजूद देश में दूसरी हरित क्रांति होगी। राज्य के किसान कपास और मक्के को तभी अपना सकते हैं, जब उनको इन फसलों पर भी एमएसपी मिलेगी।

किसानों के हित में फसलों का मंडीकरण

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि इन फसलों का मंडीकरण किसानों के हित में है, किसानों को उत्साहित करने वाला है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और इसको लेकर सरकार से गारंटी मांगी गई।

इससे देश की विभिन्न फसलों की पैदावार और उसके बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। यह आम लोगों के लिए भी लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत विदेशों से दालों का आयात करता है और अगर किसानों को उचित मूल्य मिले तो वह दालों का उत्पादन यहां कर सकते हैं।

Pic Social Media

सीएम मान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक (Meeting) में किसानों का पक्ष मजबूती के साथ रखा। अब फैसला संबंधित पक्षों को लेना है। उन्होंने कहा कि धरने के दौरान अमन-शांति और कानून व्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यूपर्ण बात है कि 2 किसान शहीद हो गए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपना फर्ज निभा रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

सीएम मान ने कहा कि वह राज्य के जान-माल की रक्षा के लिए भी वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों और केंद्र सरकार के दरमियान विचार-विमर्श के लिए दरवाजे खुले हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने उम्मीद जताई कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच मसला जल्दी हल हो जाएगा।

केंद्र सरकार (Central Government) और किसानों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुद्दों के हल के लिए यह सही प्लेटफार्म है। सीएम भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में किसानों और लोगों के बड़े हितों में बातचीत का दौर जारी रहेगा।