Punjab

Punjab: पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी मान सरकार: Mohindra Bhagat

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत (Minister Mohindra Bhagat) ने कहा है कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बेहतर भविष्य और उनके परिवारों की खुशहाली के लिए रोजगार (Employment) के अवसर सृजित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (Pasco) को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, जिससे पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए ठोस और स्थायी आजीविका के साधन सुनिश्चित किए जा सकें। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

समीक्षा बैठक में दिया दिशा-निर्देश

पंजाब सिविल सचिवालय (Punjab Civil Secretariat) में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने पैसको के कार्य ढांचे, वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों की भलाई से जुड़े पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करना रहा।

ये भी पढ़ेंः Punjab में 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के 3 साल पूरे, CM मान का खास संदेश

पैसको की योजनाओं से अवगत कराया गया

बैठक के दौरान पैसको के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) हरमनदीप सिंह और जनरल मैनेजर एसपी सिंह ने मंत्री को वर्तमान में चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही तीन महीनों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। प्रमुख चर्चाओं में सुरक्षा गार्डों का वेतन ढांचा, विशेष श्रेणी में वेतन वृद्धि का प्रस्ताव, और पूर्व सैनिकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आसान बनाना शामिल रहा।

पूर्व सैनिकों की भलाई में पैसको की अहम भूमिका

मंत्री मोहिंद्र भगत (Minister Mohindra Bhagat) ने कहा कि पैसको, पूर्व सैनिकों के जीवन में आर्थिक और सामाजिक स्थायित्व लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्तीय समस्याओं के समाधान, सेवाओं में आयु सीमा में वृद्धि, और अन्य आवश्यक सुधारों को लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार की मदद से बदलेगी किस्मत, इन परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

जल्द करेंगे पैसको केंद्रों का दौरा

मंत्री मोहिंद्र भगत (Minister Mohindra Bhagat) ने यह भी कहा कि वे निकट भविष्य में पैसको की सुविधाओं का दौरा करेंगे, जिससे जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति और समस्याओं का मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सम्मानजनक और सुरक्षित जिंदगी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।