Arvind Kejriwal: 18 मार्च को अरविंद केजरीवाल करेंगे पंजाब का दौरा, CM मान भी रहेंगे मौजूद
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पहली बार पंजाब में सियासी एंट्री करेंगे। पहले भी कई बार केजरीवाल कई बार पंजाब लोकसभा चुनाव, उपचुनाव और निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं, लेकिन दिल्ली चुनाव के बाद वह पहली बार पंजाब में पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह लुधियाना पश्चिमी सीट पर अपने प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के लिए लोगों को संबोधित करते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढे़ंः Punjab: CM मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पंजाब में किया भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के दौरे को बताया ऐतिहासिक अवसर

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल 18 मार्च को लुधियाना दौरे पर आ रहे हैं। वह स्वास्थ्य क्षेत्र से कुछ सेवाओं को जनता का समर्पित करेंगे। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता का कहना है कि लुधियाना पश्चिमी सीट पर उपचुनाव के प्रचार के लिए आप प्रमुख पंजाब आ रहे हैं।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) और अरविंद केजरीवाल अस्पताल में आधुनिक सेवाओं का उद्धाटन करेंगे जिसके लिए अस्पताल स्टाफ द्वारा तैयारियां भी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि सीए मान व अरविंद केजरीवाल के अस्पाल के दौरे को लेकर स्टाफ को छुट्टी न करने के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने के चलते अस्पताल का दौरा किया जा रहा है।
ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार बनाएगी पारदर्शी खनन नीति, अवैध खनन पर लगेगा लगाम
आप दिल्ली के नेता पहुंच चुके हैं पंजाब
दिल्ली चुनाव के बाद से ही पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री सत्येंद्र चौहान और केजरीवाल के दूसरे सलाहकारों ने पहले ही पंजाब (Punjab) का दौरा बढ़ा दिया है। बीते दिनों दिल्ली से आए आप नेताओं ने प्रदेश के स्कूल, स्वास्थ्य और यहां तक की कई नीतियों के निर्माण को लेकर बैठक के हिस्सा भी बने। आप दिल्ली नेताओं का लगातार पंजाब का दौरा करना विपक्षी दलों की टेंशन बढ़ा रहा है। यही कारण है कि अब दूसरे दल भी अपने कद्दावर नेता का पंजाब दौरा बढ़ा दिया है।
2027 का चुनाव जीतना आप के लिए अहम
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यह बखूबी पता चल गया है कि 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव उनके लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। पंजाब में दूसरी बार सरकार बनाकर ही वह दिल्ली के चुनावी जंग में दोबारा वापसी को मजबूती मिलेगी। इस समय हर मायने में पंजाब ही आप के लिए संजीवनी का काम कर रही है। यही वजह है कि बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल भी आप पर हमला बोलने की कोशिश करने में जुटे हैं।