पत्नि के लिए Karwa Chauth रखते हैं ये सितारे..लिस्ट देख लीजिए

Trending एंटरटेनमेंट

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

भारत एक ऐसा देश है जहां हर एक फेस्टिवल बड़े ही धूमधाम के साथ में सेकेब्रेट किया जाता है। इन्हीं में से एक होता है करवा चौथ का त्यौहार, ये हर एक विवाहित जोड़ों के द्वारा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस स्पेशल त्यौहार में हर एक महिला वैसे तो अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस त्यौहार को आपके फेवरेट बॉलीवुड कपल भी बड़े ही धूम धाम के साथ मनाते हैं। लेकिन आज कुछ खास कपल के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। जानिए इस लिस्ट में कौन कौन से सितारों का नाम शामिल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करे

विराट कोहली
वन ऑफ द मोस्ट फेवरेट क्रिकेट प्लेयर और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली भी अपने पत्नी के लिए हर साल व्रत रखते हैं। इसका खुलासा खुद विराट ने पोस्ट शेयर करके किया था। इसके लिए फैंस ने विराट की जमकर तारीफ भी की थी।

Pic: Social Media

आयुष्मान खुराना
एक्टर आयुष्मान खुराना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा के लिए व्रत रखते हैं। इसका खुलासा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किया था। उन्होंने बताया था कि करवा चौथ का व्रत उनकी पत्नी नहीं रख सकती हैं। इसलिए आयुष्मान उनके लिए व्रत रखते हैं।

Pic: Social Media

रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया था कि वे वाइफ दीपिका पादुकोण के लिए फास्ट रखते हैं।

Pic: Social Media

विक्की कौशल
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी काफी समय से सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। कटरीना कैफ ने पिछले साल अपने पति विक्की कौशल के लिए व्रत रखा था, जिसमें उनका साथ विक्की कौशल ने भी दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने बताया था कि विक्की उनके साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड की ये हसीनाएं मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

Pic: Social Media

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi