Karwa chauth 2023: बॉलीवुड की ये हसीनाएं मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

Life Style Trending एंटरटेनमेंट वायरल

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Karva Chauth 2023: Karva Chauth 2023: करवा चौथ व्रत का इंतजार सुहागिनों को पूरे साल रहता है, क्योंकि इस दिन वे अपने पति के लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और खुशहाल जिंदगी के लिए भगवान से कामना करती हैं। करवा चौथ इस बार 1 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसका एक्साइटमेंट उन महिलाओं को सबसे ज्यादा है जो इस व्रत को पहली बार रखेंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करे

वहीं, बॉलीवुड कि कई एक्ट्रेस भी इस व्रत को रखेंगी और ये उनका पहला व्रत होगा। इन एक्ट्रेस में परिणिति चोपड़ा से लेकर के कियारा आडवाणी तक शामिल हैं।
ऐसे में जानिए वो कौन कौन सी एक्ट्रेस हैं जो अपने करवा चौथ को पहली बार मनाएंगी:

परिणीति चोपड़ा
परिणिती चोपड़ा सितंबर के महीने में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। परिणिती और राघव की शादी की चर्चा भी काफी समय तक रही है। वहीं, परी का ये पहला करवाचौथ होगा।

Pic: Social Media

कियारा आडवाणी
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 2023 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी से फैंस भी काफी खुश थे। कियारा अपने पति सिद्धार्थ के लिए पहली बार व्रत रखेंगी।

Pic: Social Media

आथिया शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी इस वर्ष जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, शादी के बाद आथिया का ये पहला करवा चौथ का व्रत होगा।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: कब है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Pic: Social Media

हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी जो कि साउथ एक्ट्रेस हैं इन्होंने पिछले साल 2022 में सोहेल कथूरिया के साथ शादी कर ली थी। हंसिका शादी के बाद करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसे लेकर के काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है।

Pic: Social Media

शिवालिका ओबेरॉय
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय इस वर्ष फरवरी के महीने में फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शिवालिका अभी से तैयारियों में भी जुट गई हैं।

Pic: Social Media

सोनाली सहगल
बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस सोनाली सहगल की शादी इस साल जून के महीने में हुई है। सोनाली अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। शादी के बाद ये इनका पहला करवा चौथ है।

Pic: Social Media

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi