IPL 2025 Awards List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 18 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया। टीम विराट ने पंजाब को शिकस्त देते हुए जीत का ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर नया चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। जीत के बाद दर्जनों खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश हुई। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final: 18 साल बाद RCB ने जीता IPL का पहला खिताब, विराट की आंखों में छलके आंसू, देखें VIDEO
IPL 2025 के फाइनल के बाद हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी हुए मालामाल, देखें पूरी लिस्ट
चैंपियन बनने के साथ ही RCB ने न केवल चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया बल्कि विजेता टीम के रुप में 20 करोड़ रुपये भी अपने खाते में कर लिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम को 12.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली। इसके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे कई अवॉर्ड्स दिए गए। आइए जानते हैं अवॉर्ड जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को जिन पर प्राइज मनी के अलावा उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए पैसों की बारिश हुई

