Health Tips: मिनरल्स और विटामिन से भरपूर है ये साग, 5 बीमारियों को कर देता है जड़ से खत्म

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Water Spinach Benefits: साग का सेवन आमतौर में सभी करते हैं, इसके सेवन से माना जाता है कि व्यक्ति स्वस्थ रहता है और कई तरह की बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। साग खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इनके सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर हो जाती हैं। वैसे तो भारत में कई तरह के साग का सेवन किया जाता है जैसे कि मेथी का साग, पालक का साग आदि। लेकिन क्या कभी आपने नारी के साग को ट्राई किया है। इसे Water Spinach के नाम से भी जाना जाता है। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं, जैसे की पकौड़ी के रूप में, इसकी सब्जी बना के आदि।
Water Spinach में विटामिन्स, मिनरल्स, फॉस्फोरस कैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को स्वस्थ तो रखता ही है, साथ ही साथ कई बीमारियों को भी दूर कर देता है।

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए 30 मिनट तक करना होगा ये काम


वहीं ये साग 5 गंभीर बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है, जानिए आखिरकार वो कौन सी बीमारियां हैं –

आंखों से जुड़ी बीमारी को करता है दूर
नारी स्पिनेच में विटामिन ए पाया जाता है, ये आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखने में मदद करता है। यदि आपको आंखों से जुड़ी समस्या रहती है तो इसका इस्तेमाल रोज करें। वहीं ये मोतियाबिंद के जैसी गंभीर बीमारी को भी दूर कर देता है।

डायबिटीज को करता है कंट्रोल
इसके साग के रोजाना सेवन से डायबिटीज जैसी बीमारी भी दूर रहती है। इसके सेवन से डायबिटीज की बीमारी होने पर पैदा होने वाली ऑक्सीडेटिव तनाव के खिलाफ इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है।

हार्ट को रखता है स्वस्थ
नारी के साग में विटामिन ए, सी, मिनरल्स, बीटा कैरोटिन के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं, ये हिमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: कर रहे हैं सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल तो हो जाइए सतर्क, वरना हो सकती है ये गंभीर बीमारी- रिसर्च

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को यदि कंट्रोल करना चाहते हैं तो नारी के साग का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं। वहीं, ये ब्लड सर्कुलेशन को भी इंप्रूव करने में मदद करता है।

त्वचा से जुड़ी बीमारियां होती हैं दूर
वाटर स्पिनेच में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, ये बॉडी में फ्री रेडिकल्स की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा जो भी स्किन से जुड़ी बीमारियां होती हैं जैसे झुर्रियां, डार्क सर्कल इनसे भी बचाते हैं।

READ: Hindi News-Lifestyle-Health &FitnessGood Health-health news in hindi- health update-हेल्थ से जुड़ी जानकारी- today news health-health care- khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-