Oscar 2024: Red Carpet पर इन एक्ट्रेसेज ने बिखेरा जलवा, हर किसी को भाया इनका लुक

Life Style Trending एंटरटेनमेंट हेल्थ & ब्यूटी

Oscar 2024: 96 वें एकेडमी अवॉर्ड्स ( Acadmy Awards) की रात बेहद शानदार और साथ ही यादगार रही। Oscar 2024 का आयोजन Hollywood के डॉल्बी थिएटर में 10 मार्च को किया गया। इसमें कई सारी फेमस – फेमस एक्ट्रेसेस शामिल भी हुई थी। एकेडमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट में पहुंची एक्ट्रेस और मॉडल्स ने यूनिक ड्रेसेस पहन के जलवा बिखेरा। हर एक का ड्रेस इतना खूबसूरत लग रहा था कि नजरें हटाने तक का मन नहीं कर रहा था।

यहां देखें इनकी एक झलक
Margot Robbie लुक

Barbie स्टार Margot Robbie ने ऑस्कर 2024 ( Oscar 2024) सेरेमनी के लिए एक ब्लैक ऑफ शोल्डर सिक्विन गाउन को चुना। लाइट मेकअप के साथ Margot ने अपने बालों को खुला रखा था। वे इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

pic: social media

Jennifer Lawrence लुक

Jennifer Lawrence ने बेहद सिंपल, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक कैरी किया। पोल्का डॉट ड्रेस को Jennifer ने डायमंड के नेकपीस के साथ पहना जो बहुत डिसेंट लग रहा था।

pic: social media

Greta Gerwig लुक

Barbie मूवी की डायरेक्टर Greta Gerwig ने ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी में गोल्ड सीक्विन गाउन पहना। गाउन के साथ Greta ने नेकलेस और रिंग कैरी करके लुक कंप्लीट किया।

pic: social media

Ariana Grande लुक

अमेरिकन पॉप स्टार Ariana Grande ने Oscar 2024 के Red Carpet पर एक ड्रामेटिक आउटफिट पहना। Ariana ने पिंक कलर का स्ट्रैपलेस बबलगम ड्रेस वियर किया। साथ ही मैचिंग एक्सेसरीज भी पहनी।

pic: social media

Zendaya लुक

अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस Zendaya बेहद खूबसूरत नज़र आईं। Zendaya ने Oscar Ceremony में सिल्वर के साथ लिंक कलर का प्रिवी गाउन वियर किया। उनकी ईयरिंग और हेयर स्टाइल ड्रेस के साथ खूबसूरत नज़र आ रही थी।

pic: social media

Florence Pugh लुक

ब्यूटीफुल एक्ट्रेस Florence इस मौके पर सिल्वर सेटिन गाउन में दिखाई दीं। Florence ने एक खूबसूरत डायमंड नेकलेस और ब्लोटेड हेयर के साथ अपने लुक को किया फ्लांट।

pic: social media

Emma Stone लुक

एमा स्टोन ने मिंट ग्रीन पेपलम स्टाइल वाला स्ट्रिपलेस गाउन कैरी किया। आउटफिट के साथ उन्होंने सिंपल डायमंड नेकलेस भी पहना था।

pic: social media