Vastu Tips: तिजोरी में रखें इस पक्षी के पंख को, जीवन भर होगी धन की बरसात

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: हर एक पक्षी की अपनी एक अलग ही पहचान होती है। वहीं, ये पक्षी दिखने में भी एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। कई सारे पंक्षी ( Birds) तो ऐसे होते हैं जिनके पंखों को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में जानिए कि तिजोरी में कौन से पक्षियों के पंखों को रखना चाहिए?

वैसे तो घर में किसी भी वस्तु को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करते ही रहना चाहिए। इन नियमों को यदि आप पालन नहीं करते हैं तो कई तरह के वास्तु दोषों का सामना भी करना आपलोगों को पड़ सकता है।

अपने घर के तिजोरी में रखें ये चीज

यदि आप धन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपने घर के तिजोरी में अवश्य पंक्षियों के पंखों को रखें। इससे जीवन भर कभी भी धन की कमी आपको महसूस नहीं होगी।

तिजोरी में रखें कबूतर के पंखों को

अपने घर के तिजोरी में कबूतर की पंख को लाल कपड़े में लपेट कर सात बार लाल धागे से बांध दें। इसके बाद तिजोरी में रखें, ऐसा करने से धन लाभ प्राप्त होता है।

pic: social media

कर्ज से मिलता है छुटकारा

यदि आप कर्ज में डूबे हैं या कर्ज का सामना कर रहे हैं तो तिजोरी में कबूतर के पंख को रखें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इसे अपने लिविंग रूम या घर में किसी दक्षिण के कोने में भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: होली पर इन 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर न करें ये गलती

आर्थिक स्थिति होती जाएगी मजबूत

अक्सर लोग धन से जुड़ी प्रोब्लेम्स का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सफेद या लाल रंग के कपड़े में कबूतर के पंख को लपेटकर तिजोरी में रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाती है।

शादी शुदा जीवन में आती है मधुरता

बेडरूम में बिस्तर के नीचे कबूतर का पंख रखने से शादी शुदा जीवन में मधुरता आती है। इसके अलावा हर तरह का स्ट्रेस लेवल भी दूर हो जाता है।

सफलता मिलने में आसानी

यदि आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो अपने घर में कबूतर के पंख को रखें। इससे सफलता मिलने में आसानी होगी साथ ही जीवन में कष्ट भी दूर हो जाएंगे।