Bollywood News: डैडी बनने जा रहे Varun Dhawan की स्टोरी है काफी इंटरेस्टिंग, पत्नी ने किया था इतनी बार रिजेक्ट

Trending एंटरटेनमेंट

Bollywood News: सुपर-डुपर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेब्यू करने वाले वरुण धवन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद उनकी काफी सारी फिल्में हिट हुई थीं। जिसके बाद वरुण धवन की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ गई थी। वरुण की फैन फॉलोइंग चाहे कितनी भी बढ़ी हो लेकिन वो बस एक ही लड़की के फैन थे। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उनकी वाइफ नताशा दलाल ही हैं।

pic: social media

नताशा ने वरुण के प्रपोजल को कई बार रिजेक्ट भी किया था। वरुण ने भी ठान ली थी कि चाहे कुछ भी हो जाए शादी तो वो नताशा से ही करके रहेंगे। आखिरकार नताशा भी वरुण के प्यार में पड़ गईं। कपल ने साल 2021 में शादी कर ली और अब वे दोनों पेटेंट्स बनने वाले हैं।

वैसे तो वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों कपल एक दूसरे को बहुत पहले से ही जानते थे। इन्होंने पढ़ाई भी साथ में ही करी थी। वरुण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे नताशा के दोस्त नहीं बल्कि नताशा उनके लिए दोस्त से ज्यादा बढ़ के हैं।

pic: social media

Varun Dhawan 4 बार हो चुके हैं रिजेक्ट

Varun Dhawan ने बताया कि प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने नताशा को प्रोपोज किया था। लेकिन नताशा ने उन्हें मना कर दिया। ऐसा एक बार नहीं,बल्कि चार बार हुआ था। लेकिन वरुण ने फिर भी हार नहीं मानी और नताशा को मनाकर ही दम लिया। इसके बाद नताशा और वरुण शादी के बंधन में बंध गए।

pic: social media

वरुण धवन वर्कफ्रंट

बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वरुण को पिछली बार नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में जान्हवी कपूर के साथ देखा गया। अब वरुण जल्द ही ‘बेबी जॉन’ में नज़र आएंगे। जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके साथ ही उनके पास साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ एक वेब सीरीज भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार वो ‘दुल्हनिया 3’ में भी नजर आ सकते हैं। वहीं नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं,उन्हें कैमरे और लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना पसंद है।