Greater Noida West

Greater Noida West: अंधेरे में डूबी सोसायटी, 870 परिवार बेहाल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West की इस सोसायटी में गुरुवार को बिजली कटौती ने 870 परिवारों को परेशानी में डाल दिया।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में गुरुवार को बिजली कटौती (Power Cuts) ने 870 परिवारों को परेशानी में डाल दिया। बता दें कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने 32 लाख रुपये से अधिक के बकाया बिल के कारण सोसायटी (Society) की बिजली आपूर्ति काट दी। इस कटौती से निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

अंधेरे में डूबी सोसायटी

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलिया वेलेंसिया होम्स सोसायटी (Haveli Valencia Homes Society) में बिजली कटौती ने 870 परिवारों को परेशानी में डाल दिया। बिजली आपूर्ति सुबह 10:30 बजे काटी गई, जिससे सोसायटी के नौ टावरों में रहने वाले सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। इस दौरान डीजी सेट के जरिए बिजली की व्यवस्था की गई, लेकिन जनरेटर चलाने की लागत ने निवासियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला। लंबे समय तक लिफ्ट, पानी की आपूर्ति और इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में मेट्रो चलाने की तैयारी शुरू, ये रहा रूट प्लान

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि वेलेंसिया होम्स पर 32,46,435 रुपये का बिजली बिल अगस्त 2024 से बकाया था। कंपनी ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की ओर से भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते गुरुवार सुबह बिजली काटने का कदम उठाया गया। दिनभर चली खींचतान के बाद शाम 4 बजे बकाया राशि जमा होने पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिससे निवासियों ने राहत की सांस ली।

पहले भी हो चुकी है बिजली कटौती

एनपीसीएल (NPCL) ने बकाया बिल को लेकर पहले भी सख्ती दिखाई है। कुछ महीने पहले सुपरटेक इकोविलेज-1 में 1.76 करोड़ रुपये के बकाया बिल के कारण बिजली काटी गई थी। इस तरह की कार्रवाई बकाया भुगतान न करने वाली सोसायटियों के लिए चेतावनी बन रही है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट में खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, इन सेक्टरों को मिलेगी राहत

बिल्डर पर ठीकरा, कनेक्शन ट्रांसफर में देरी

वेलेंसिया होम्स के एओए अध्यक्ष विनय ने कहा कि यह बकाया बिल पहले से बिल्डर पर लंबित था। कई बार अनुरोध के बावजूद बिल्डर ने बिजली कनेक्शन को ट्रांसफर नहीं किया है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। निवासियों का कहना है कि बिल्डर की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।