घर में मकड़ी का जाला बना सकता है कंगाल..पढ़िए क्या करें उपाय?

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips for Spider Web: घर में वास्तु के नियमों के पालन से न सिर्फ शांति आति है बल्कि साथ में कुछ भी अशुभ नहीं होता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म को मानने वाले लोग वास्तु के नियमों का भी पालन जरूर करते हैं। अगर वास्तु के नियमों का पालन न किया जाए तो वास्तु दोष (Vastu Defect) होता है। वास्तु दोष से घर में रहने वाले सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कछुए की चमत्कारिक अंगूठी..ग़रीब को बना देता है धनवान!

Pic Social Media

साफ सफाई न होने के कारण अक्सर घरों में मकड़ी का जाला लग जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मकड़ी का जाला नकारात्मकता लाता है। इसी के साथ अगर मकड़ी के जालों को न हटाया जाए तो घर के सदस्यों को मानसिक तनाव, चिंता और अशांति का सामना करना पड़ता है।

मकड़ी जाला होने से हो सकती है ये समस्या

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक घर के कोनों में मकड़ी का जाला अगर लगा होता है तो घर में धन की समस्या हो सकती है। इससे घर के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पूजा घर में मकड़ी न बना पाए अपना घर

घर के अगर पूजा स्थल के आस पास मकड़ी का जाला लगा है तो इससे घर के सदस्यों को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। घर के मंदिर में मकड़ी का जाला लगा है तो उसे तुरंत साफ करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना रखें ये मूर्ति

किचन में मकड़ी का जाला

वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन में मकड़ी जाला लगा जाता है घर में बीमारियों का साया बना रहता है। कोई-कोई न सदस्य हमेशा बीमार रहने लगता है। ऐसे में अगर रसोई में मकड़ी का जाला लगता है तो तुरंत साफ कर देना चाहिए।

बेडरूम में न लगने पाए मकड़ी का जाला

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में मकड़ी का जाला लगने से दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पति-पत्नी में अनबन की स्थिति हमेशा बनी रहती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।