Noida में 400 प्लॉट की स्कीम..जानिए पूरी डिटेल

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Noida Authority Plot Scheme 2023: अगर आप दिल्ली या नोएडा में अपने सपनों का घर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। दरअसल, जल्द ही नोएडा ऑथरिटी 400 रेसिडेंशियल प्लॉट की स्कीम लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर अथॉरिटी के दफ्तर में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों की हैरान कर देने वाली रिपोर्ट

प्रस्तावित स्कीम में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे नए विकसित हो रहे आवासीय सेक्टर-151 में करीब 70 भूखंड शामिल किए गए हैं। प्लॉटों का आवंटन ई-नीलामी के बेसिस पर होगा। नोएडा अथॉरिटी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-151 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटा है। इसके अलावा सेक्टर-31, 33, 34, 35, 43, 44, 47, 51, 52, 105, 108, 93बी में भी प्लॉटों की स्कीम लाई जाएगी। इन सेक्टरों में करीब 330 प्लॉट हैं। यह लेफ्ट ओवर स्कीम के तहत चलाई जा रही है।
सेक्टर-151 के अलावा इन सेक्टर्स में मकान बनाने का मौका
सेक्टर- 31
सेक्टर- 33
सेक्टर- 34
सेक्टर- 35
सेक्टर- 43
सेक्टर- 44
सेक्टर- 47
सेक्टर- 51
सेक्टर- 52
सेक्टर- 105
सेक्टर- 108
सेक्टर- 93बी
कैसे कर सकेंगे आवेदन
इस स्कीम में नोएडा अथॉरिटी की वेबसाइट के जरिए अप्लाई किया जा सकता है। यहां पर एसबीआई पोर्टल के लिंक के जरिए स्कीम में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन के लिए 10 फीसदी रजिस्ट्रेशन रकम जमा करनी होगी।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi