एंकर शाज़िया रिटर्न्स..फिर से इस चैनल में आएंगी नज़र

TV

Jyoti Shinde,Editor

तेज  तर्रार एंकर शाज़िया निसार(Shazia Nisar) ने एक बार फिर नैशनल न्यूज़ चैनल ‘भारत24′(Bharat24) में वापसी की है। उन्हें शाम 5 बजे के प्राइम टाइम स्लॉट में शो ‘जनता की आवाज़’ को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है। ‘भारत24’ के साथ सीनियर एंकर शाज़िया निसार की ये दूसरी पारी है। शाज़िया पिछले कुछ समय से पारिवारिक और निजी कारणों के चलते ब्रेक पर थीं और इसके पहले भी वह ‘भारत24’ में ही थीं।

pic-social media

‘भारत24’ से पहले शाज़िया निसार, ‘रिपब्लिक भारत’ में 10 बजे का प्राइम टाइम शो ‘दस में है दम’ शो होस्ट करती थीं। रिपब्लिक भारत के लगभग 4 साल के अपने सफ़र में शाज़िया ने 3 महीने से ज़्यादा समय तक यूक्रेन में रहकर युक्रेन युद्ध की कवरेज की, साथ ही लगभग हर बड़े इवेंट और इलेक्शन को भी ग्राउंड ज़ीरो से कवर किया।  शाज़िया अपनी दमदार एंकरिंग के साथ साथ जबरदस्त ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव और किसान आंदोलन समेत कई बड़े इवेंट के कवरेज में की दमदार कवरेज से भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। 

बेहद कम उम्र में ही यूक्रेन जाकर ऑन स्पॉट वॉर रिपोर्टिंग करके शाज़िया सबसे कम उम्र में ऑन-ग्राउंड वॉर रिपोर्टिंग करने का कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी हैं।  ‘रिपब्लिक भारत’ से पहले शाज़िया निसार ‘TV9 भारतवर्ष’, ‘इंडिया न्यूज़’ और ‘Zee मीडिया’ जैसे संस्थानों का हिस्सा रह चुकी हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से शाज़िया निसार को नई पारी के लिए ढेर  सारी बधाई।

READ: : Shazia Nisar-khabrimedia-Media Jobs, Digital Media, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism