Noida Airport

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट के लिए कहां-कहां से चलेगी ई-बसें..लिस्ट देख लीजिए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida Airport से चलेगी ई-बस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Noida Airport: नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International Airport) का काम तेजी से पूरा हो रहा है। नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रा बिना किसी समस्या के पहुंच सके, इसके लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) के 150 किलोमीटर के दायरे (Hinter Land) में आने वाले विभिन्न राज्यों के 24 जिलों के यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना है। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Nayal) ने 200 ई-बसें चलाने की तैयारी की है। नायल ने ई-बसें (E-buses) चलाने वाली कंपनियों को अपने प्रस्तुतिकरण के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida के GNIOT के छात्र दहशत में क्यों हैं?

Pic Social media

प्राधिकरण के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जेवर में एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने वाला है। नोएडा एयरपोर्ट पर 150 किलोमीटर के दायरे से यात्री विमान सेवा का लाभ पाने के लिए पहुंचेंगे। इस दायरे में यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के लगभग 24 जिले आ रहे हैं। वहीं, इससे आगे बढ़ें तो पंजाब और चंडीगढ़ तक शामिल हो जाता है।

हालांकि अभी एयरपोर्ट आने के लिए यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। मेट्रो, नमोभारत परियोजना शुरू होने में कई साल का समय लगेगा। अप्रैल में एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान शुरू हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए सिटी सेवा के तहत नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण मिलकर 23 रूटों पर ई-बसों का संचालन करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः New Year Celebration: दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी मनाने वालों के लिए बड़ी खबर

आपको बता दें कि नायल ने 150 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले लगभग 24 जिलों के लिए 200 ई-बस चलाने की तैयारी कर ली है। कंपनी नायल के समक्ष अपना प्रस्तुतिकरण दे सकें, इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया गया है। नायल का प्रयास है कि फ्लाइट सेवा शुरू होने से पहले यह सुविधा शुरू कर दी जाए। आगामी 23 दिसंबर को इस मामले में उच्चस्तरीय बैठक भी होगी।
इन बसों के चलने से एयरपोर्ट आने-जाने में यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी और न हीं रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं होगा। हर 15 मिनट में रूट पर बने स्टाप प्वाइंट पर बस मिलेगी। दावा है कि एयरपोर्ट से विमान सेवा होने के बाद इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

जानिए कहां कहां के लिए मिलेगी बस

नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) से गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, रोहतक, करनाल,पानीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात (नूंह), भिवानी, महेंद्रगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़, बागपत, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, हाथरस और भरतपुर तक ई-बसें चलेंगी। नायल इन सभी जिलों के लिए ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

सीसीटीवी कैमरे-जीपीएस से लैस होंगी

जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसें काफी हाईटेक होंगी। ये बसें यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकर और एयर कंडिशन समेत सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस होंगी। सीट गुणवत्ता भी दूसरी बसों की तुलना में काफी ज्यादा अच्छी होगी। ई-बसों में पॉवर ब्रेक, इमरजेंसी किट और बटन समेत सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी।

नायल सीईओ अरुणवीर सिंह के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट के 150 किलोमीटर क्षेत्र के लिए ई-बसें चलेंगी। इसके लिए ईओआई जारी कर दिया गया है। 23 दिसंबर को बस संचालन के लिए उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित होगी, जिसमें इसकी रूपरेखा तैयार होगी।’