दिनभर फोन चलाने से हो सकते हैं कई गंभीर बीमारियों के शिकार, जानें Screen Time कम करने के ये फायदे

Life Style Trending हेल्थ & ब्यूटी

Screen Time: टेक्नोलोजी के विकास के साथ साथ हमारे जीवन में काफी सारे बदलाव आए हैं। अब हमारा अधिकतर काम स्मार्टफोन ( Smartphone) या लैपटॉप ( Laptop) में होता है। इसलिए हमारा स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा बढ़ चुका है। ज्यादा समय तक स्क्रीन पर लगे रहने से हमारा शारीरिक और मानसिक ( Health and Mental Health) दोनों ही स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण से एक तरफ, जहां Mental Health के साथ स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी कई सारी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं, दूसरी ओर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ वेट का बढ़ना, हार्ट अटैक,डायबिटीज और सबसे अधिक आंखों की रोशनी धीरे धीरे कम होने लग जाती है।

हेल्थ के उपर तो ये सारे साइड इफेक्ट्स होते ही हैं। इन सबके अलावा सामाजिक रिश्तों में कमी, क्रिएटिविटी में कमी और इसके अलावा सेल्फ कॉन्फिडेंस में भी कमी आने जैसी प्रोब्लेम्स ज्यादा स्क्रीन टाइम का नतीजा हो सकते हैं। ऐसे में हेल्थी रहने के लिए स्क्रीन टाइम का कम रहना ही बेहतरीन विकल्प है। अब जानिए इनसे जुड़े कुछ फायदों के बारे में:

pic: social media

स्ट्रेस हो जाता है रिलीफ

एक्स्ट्रा स्क्रीन टाइम स्ट्रेस को बढ़ा सकता है, जबकि कम स्क्रीन टाइम आपको अधिक संवेदनशील और शांत रहने के लिए मददगार साबित हो सकता है। इन सब के अलावा सार्केडियन रिदम बिगड़ने के कारण भी स्ट्रेस बढ़ने की समस्या का शिकार आप हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Anger Issues: बात-बात पर आता है गुस्सा, तो अपनाएं ये उपाय, हमेशा रहेंगें कूल

स्लीप साइकिल सुधरती है

स्क्रीन टाइम कम करने से आपकी नींद की पूरी होने में मदद मिलती है। इससे आपका शारीरिक और मानसिक हेल्थ दोनों ही बेहतर होते हैं। इसके अलावा नेचुरल लाइट में रहने से आंखों को भी सुधार मिलता है। ज्यादा समय तक स्क्रीन पर न देखने की वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती और आंखों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

सेल्फ मोटिवेशन में मिलती है मदद

स्क्रीन टाइम यदि आप कम करते हैं, तो आप आसानी से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकते हैं। इससे आपको सेल्फ मोटिवेशन मिलता है क्योंकि आप अपने समय को नहीं गंवाते हैं। बल्कि कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर रहे होते हैं।

स्वस्थ जीवनशैली

स्क्रीन टाइम को कम करने से आप हेल्थी जीवनशैली फॉलो कर सकते हैं। इससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आप रोजाना एक्सरसाइज,हेल्थी डाइट, समय पर सोने और उठने के जैसे एक्टिविटीज कर सकते हैं।