UP के सुल्तानपुर में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

AajTak Sultanpur News: सुल्तानपुर को उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र के खास जिलों में से एक माना जाता है। सुल्तानपुर (Sultanpur ) शहर अमेठी जिले से लगा हुआ है और राजनीतिक रूप से विशेष पहचान रखता है। सुल्तानपुर लोकसभा सीट (Sultanpur Lok Sabha Seat) भी गांधी परिवार से जुड़ी हुई है। पहले कभी यहां कांग्रेस (Congress) का सिक्का चलता था लेकिन अब इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढे़ंः CM योगी के गढ़ में कौन लहराएगा भगवा..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

सुल्तानपुर संसदीय सीट (Sultanpur Parliamentary Seat) की अपनी एक खासियत है। बीजेपी (BJP) के देवेंद्र बहादुर को छोड़ दें तो दूसरा कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो इस सीट पर दूसरी बार चुनाव जीत पाया हो। यही कारण है कि इस सीट पर किसी एक नेता का कभी दबदबा नहीं हो पाया। आजादी के बाद कांग्रेस (Congress) यहां 8 बार जीती, लेकिन हर बार चेहरे अलग अलग ही रहे। इसी तरह से बसपा 2 बार जीती और दोनों बार अलग-अलग थे। जबकि बीजेपी 4 बार जीती जिसमें 3 चार चेहरे शामिल रहे।
इस बार सुल्तानपुर की जनता का लोकसभा चुनाव को लेकर क्या सोच रही है इसे जानने के लिए आजतक की सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप टीम के साथ पहुंची सुल्तानपुर.. जहां पूरी टीम का स्वागत गीत के जरिए किया गया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: दुमका की जनता का मूड क्या है..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

पहला सवाल महिला से किया गया तो जवाब आया कि चारो तरफ विकास ही विकास ही नजह आ रहा है। एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि मेनका गांधी ने बीते 5 सालों में विकास का जो मानक स्थापित कर दिया है वो किसी दूसरे सांसद ने कभी नहीं किया।
एक व्यक्ति ने कहा कि पूरे देश भर में विकास की गंगा बह रही है। सुल्तानपुर में मेनका जी ने बहुत काम किया है। नरेन्द्र मोदी जी की व्यवस्था में सभी कंधा से कंधा मिला कर चलने जा रहा है।

एक महिला ने कहा कि चुनाव को लेकर कुछ सोचना ही नहीं है। हम सभी इसबार फिर से बीजेपी को वोट करने जा रहे हैं जो हमारी सुरक्षा का ध्यान दे। पीएम मोदी हमारी चिंता करते हैं हम लोग वोट देकर उनको एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।

एक ग्राम प्रधान ने कहा कि हम लोग बीजेपी को मोदी की गारंटी के नाम पर वोट दे रहे हैं। यहां से मेनिका गांधी जी विकास कार्य कर रही हैं। सारे नेता लगे हुए हैं हम लोग फिर से बीजेपी को जिताने जा रहे हैं।

एक युवक ने कहा कि सभी मेनका जी को वोट कर रहे हैं लेकिन कोई मुद्दे को लेकर बात नहीं कर रहा है। यहां जाम की स्थिति खत्म नहीं हो रही है। पुल कई बार टूट जा रहे हैं । हमको इस बार परिवर्तन देखने को जरूर मिलना चाहिए।
एक दूसरे युवक ने कहा कि रोजगार बड़ा मुद्दा है। पेपरलीक से युवक परेशान हैं। इस उद्योग है नहीं तो युवा सरकारी नौकरी के भरोसे रहते हैं वो सभी बच्चे परेशान हैं।

एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी जी के विकास पर वोट करेंगे। तो वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा शिक्षा स्वास्थ और रोजगार का है। यहां रोजगार का कोई साधन नहीं है। विपक्ष भी रोजगार के मुद्दे पर कोई बात नहीं करती है।

जानिए सुल्तानपुर को

यह धरती दुर्वासा ऋषि, महर्षि वाल्मीकि और महर्षि वशिष्ठ जैसे कई महान ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है। सुल्तानपुर पवित्र नदी गोमती के तट पर स्थित। यह सुल्तानपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और उत्तर प्रदेश में अयोध्या मंडल का एक हिस्सा है। सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 2019 चुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने यहां से चंद्र भद्र सिंह को टिकट दिया था। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की कमाल देवी मैदान में थी। 5 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय मैदान में थे। इस चुनाव में बीजेपी की मेनिका संजय गांधी ने जीत दर्ज की थी बसपा के चन्द्र भद्र सिंह दूसरे स्थान पर थे तो वहीं कांग्रेस के संजय सिंह तीसरे स्थान पर थे।

2014 का जनादेश

बात करें लोकसभा चुनाव 2014 की तो इस चुनाव में सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी ने बसपा उम्मीदवार को 1 लाख 78 हजार 902 वोटों से मात दी थी। इस तरह 1998 के बाद बीजेपी इस सीट पर कमल खिलाने में सफल हुई थी। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा सकी थी।