success story: दूध वाले के करोड़पति बनने की कहानी पढ़िए

Trending बिजनेस

अमन जैन (Aman Jain) इस नाम को तो शायद आपने भी पहले सुन ही रखा होगा। अमन ने बहुत कम समय में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल किया है। IIT हैदराबाद से इंजीनिरिंग की डिग्री लेने के बाद उनकी कामयाबी का सिलसिला शुरू हो गया था। यहाँ तक कि उन्हें अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करने का ऑफर तक मिला था। लेकिन उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करने के बजाय IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने का फैसला लिया। अमन का ये फैसला आगे चलकर सक्सेसफुल भी साबित हुआ, क्योकि इससे उनके बिजनेस को लेकर के समझ का दायरा कई गुना अधिक बढ़ गया। आज Aman Jain एक बेहद सक्सेसफुल स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक हैं। इस स्टार्टअप कंपनी का नाम Doodhvale है।
डिटेल में जानिए अमन और उनके स्टार्टअप की सफलता के बारे में:

तक़रीबन 6 साल से भी ज्यादा समय के लिए अमन ने OYO में जॉब की:

दूधवाले की नींव रखने से पहले अमन ने छह वर्ष से ज्यादा समय तक ओयो में अलग अलग पदों पर काम किया। ये एक्सपीरियंस उन्हें अपना स्टार्टअप स्टार्ट करने में बहुत हेल्पफुल रहा। OYO में अपने कार्यकाल के समय उन्होंने OYO टाउनहाउस की स्थापना की और oyo विजार्ड लॉयलिटी प्रोग्राम के सफल शुभारम्भ जैसी अहम पहलों का नेतृत्व भी किया। इससे उन्हें हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के साथ कंस्यूमर प्रेफरेंस की गहरी जानकारी भी मिली।

कैसे आया ये आईडिया

दिल्ली ट्रांसफर होने के समय क्वालिटी डेयरी प्रोडक्ट्स को ढूंढ़ने में हुई समस्या ने अमन को दूधवाला को स्टार्ट करने का आईडिया दिया। उन्होंने ये पाया कि डेयरी उत्पादों में काफी हद तक शुद्धता की कमी चल रही है। लोगों को पैसे खर्च करने के बाद भी शुद्ध प्रोडक्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। इसके बाद अमन और उनकी टीम ने शुद्ध डेयरी उत्पाद अवलेबल कराने के लिए मिशन के तौर पर काम भी शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: FD में पैसा लगाने वालों को RBI ने दी गुड न्यूज़

30 करोड़ का अमन को हुआ टर्नओवर

वहीं, फ्रेश और शुद्ध डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने की दूधवाले की प्रतिबद्धता उपभोक्ताओं को काफी ज्यादा पसंद भी आई है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि पर कंपनी के जोर ने उसे मजबूत ग्राहक आधार बनाने में मदद की। 30 करोड़ के टर्नओवर के साथ ‘दूधवाले’ डेयरी उद्योग में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरी है। यह स्‍टार्टअप कंपनी स्‍थापित ब्रांडों को चुनौती दे रही है। साथ ही नए स्‍टैंडर्ड सेट कर रही है।