दिल्ली मेट्रो से लेकर नोएडा में स्टंट दिखाने वाली लड़कियों की पहचान हो गई

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida News: होली के पर्व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल हुई दोनों लड़कियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दोनों लड़कियों की पहचान हो गई है। स्कूटी पर अश्लीलता दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में बेशर्मी और सडक़ पर अश्लीलता फैलाने वाली दोनों लड़कियां गरीब परिवार से आती हैं। दोनों लड़कियों के सिर पर रील (Reel) और वीडियो बना कर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने का जुनून सवार है। पहचान होने पर दोनों लड़कियां कह रही हैं कि अगर लोगों को उनके वीडियो में अश्लीलता नजर आई है तो वें आगे से ऐसी अश्लीलता नहीं करेंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः School Bus Rules: 1 अप्रैल से स्कूल बसों के लिए बदल जाएंगे नियम..ज़रूर पढ़िए

हो गई है पहचान

आपको बता दें कि होली के दिन लड़कियों का स्कूटी और सडक़ पर अश्लील हरकतों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में अश्लीलता करने वाली लड़कियों की पहचान अब सार्वजनिक हो गई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस उनकी स्कूटी का 33 हजार रूपए का चालान भी कर चुकी है। इसके साथ ही नोएडा पुलिस (Noida Police) ने अज्ञात मानकर दोनों युवतियों और उनके युवक साथी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। एक मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अश्लीलता फैलाने वाली लड़कियों का तलाश कर लिया है। रिपोर्टर से बात करते हुए दोनों लड़कियों ने अपने नाम प्रीति तथा विनीता बताई हैं। स्कूटी चलाने वाले लडक़े का नाम पीयूष बताया गया है। वायरल वीडियो में जो लडक़ी स्कूटी से गिरती हुई दिख रही है वह लडक़ी प्रीति है। दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है उस वीडियो में भी यह दोनों लड़कियां प्रीति और विनीता ही थीं।

ये भी पढे़ंः पैरेंट्स ध्यान दीजिये..गर्मी में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों को लेकर ज़रूरी खबर आ गई

AI का नहीं मेट्रो का है वीडियो

प्रीति और विनीता ने बताया कि दिल्ली मेट्रो वाली जिस वीडियो को AI (आर्टीफिशियल एंटैलीजेंस) का बताया जा रहा था वह वीडियो उन्होंने बाकायदा दिल्ली मेट्रो की रेडलाइन मेट्रो में सूट किा था। रिपोर्टर ने जब लड़कियों से पूछा कि आपको नहीं लगता कि मेट्रो वाला वीडियो अश्लीलता फैला रहा है तो इस पर प्रीति ने जवाब दिया कि जब पब्लिक को बुरा लगा तो हमें भी लगा है कि वो नहीं करना चाहिए था। मेरे पास इतना दिमाग नहीं है। मैंने पहले कभी ऐसा वीडियो नहीं बनाया था। हम केवल सीढिय़ों से गिरने वाला वीडियो बनाते हैं। मैं उत्तराखंड की रहने वाली हूं।

नोएडा में रहती है प्रीति

प्रीति ने आगे कहा कि वह केवल रील्स बनाने के लिए नोएडा आई हैं। उनके पिता गरीब हैं, इसलिए वो पढ़ाई-लिखाई नहीं करती हैं। प्रीति ने कहा कि मेरे छोटे-छोटे भाई हैं। वो पढ़ाई करते हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि करीब दो साल से रील्स बनाना शुरू किया। पहले मैं हरियाणा में रहती थी, वहां से वीडियो बनाती थी। डेढ़ साल पहले मैं नोएडा शिफ्ट हुई। आठ महीने पहले पीयूष से मुलाकात हुई। उसके बाद उसके साथ रील और वीडियो बना रही हूं। उससे पहले मैं अकेले ही वीडियो बनाती थी। प्रीति ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उनके दो अकाउंट हैं। पहले में 40 हजार और दूसरे में तीन लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी दो चैनल हैं। जिनमें पहले में एक लाख और दूसरे में साढ़े आठ लाख फॉलोअर्स हैं। प्रीति ने बताया कि वह पीयूष से आठ महीने पहले जबकि विनीता से 15 दिन पहले ही मिली थी और उसके बाद साथ में वीडियो बनाना शुरू किया।

वहीं, दूसरी लडक़ी विनीता ने कहा कि वो भी दो साल से वीडियो बना रही हैं। पहले वो भी अकेले ही वीडियो बनाती थीं। जब से एक वीडियो को दो लाख लोगों ने देख लिया तो मुझे लालच आ गया। फिर लगा कि कोई पार्टनर मिल जाए, जिसके साथ वीडियो बना लें। तब मुझसे इंस्टाग्राम पर प्रीति जुड़ीं। उसके बाद हम दोनों की दोस्ती इतनी अच्छी हो गई है कि हम रोमांस वाले वीडियो भी बना लेते हैं।

चालान भरने के नहीं है पैसे

उन्होंने आगे कहा कि हमने अब तक इतना पैसा तो कमाया भी नहीं है कि स्कूटी का चालान भर सकें। हमने स्कूटी का पहला वीडियो ही बनाया है। स्कूटी को हमने धीरे-धीरे पैरों-पैरों चलाया है। वहीं, स्कूटी चला रहे पीयूष ने कहा कि वो 12वीं क्लास पास है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। वो छोटी-मोटी नौकरी भी करता है, जिससे उनका गुजारा होता है। अब नोएडा पुलिस को इस मामले में आगे की कार्यवाही करनी है। नोएडा पुलिस के मुताबिक नोएडा में जो FIR लिखी गई है उसके आधार पर अश्लीलता फैलाने वाली लड़कियों को जेल भेजा जाएगा।