Greater Noida West: Gaur सिटी का अलार्मिंग वीडियो आप भी देख लीजिए

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो गौड़ सिटी के गैलेक्सी1 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चों ने अपने ही दोस्त के साथ ऐसी शरारत कर दी जिसे वो कभी नहीं भूलेंगे। आपको बता दें कि यहां सोसायटी के अंदर होली (Holi) की मस्ती में कुछ बच्चों ने अपने दोस्त को होलिका में फेंक दिया। इससे पीड़ित के पैर बुरी तरह से जल गए हैं। इसका एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक बच्चे को उसके दोस्तों ने उठाकर होलिका में फेंक दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः वेबसाइट से फ्लैट ढूंढना वालों..पहले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए

दोस्त को ही फेंका होलिका में

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि सोसायटी में होलिका दहन किया जा रहा है। लोगों की इस दौरान भारी भीड़ दिखाई दे रही हैं। अचानक कुछ बच्चों को मस्ती सूझ गई और उन्होंने अपने दोस्त को एक साथ मिलकर उठा लिया। पहले लगा कि सभी मजाक कर रहे हैं। लेकिन बच्चों ने बिना सोचे समझे होलिका में बच्चे को फेंक दिया। बच्चा गिरते ही जल गया और दर्द से तड़पने लगा। लोगों ने जैसे ही इस नजारे को देखा वो भी लड़कों की हरकत पर भड़क गए।

ये भी पढ़ेंः School Bus Rules: 1 अप्रैल से स्कूल बसों के लिए बदल जाएंगे नियम..ज़रूर पढ़िए

Pic Social Media

हाई राइज सोसायटी का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गौरसिटी गेलेक्सी 1 (Gaurcity Galaxy 1) का बताया जा रहा है। कुछ बच्चों ने शरारत करते हुए अपने ही दोस्त को जलती होलिका में फेंक दिया। इससे बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह जल गए। आसपास सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। सब लोग होली के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे और होली खेल रहे थे। फिलहाल गनीमत यह रही कि रात में जली होलीका की आग काफी कम हो चुकी थी वरना हादसा बड़ा हो सकता था।