7 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को लाभ होगा। आज शाम तक आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज चंद्रमा आपको शुभ फल देंगे। आज बिजनस के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आपको ऑफिस से अच्‍छे काम के लिए विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति होगी। आप लड़ाई झगड़े के बाद माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन काफी रचनात्मक है और आपको कोई कार्य पूर्ण करने में लाभ होगा। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें तो आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढेगा, जिससे आपको अपने बिजनेस में मदद मिलेगी। आप किसी नये मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। आज आप कुछ कारणों से व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है और आपको पैसे कमाने के लिए काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मांगलिक कार्य में बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कोई खुश खबरी लेकर आने वाला है। आप सोच समझ कर आगे बढ़ें। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक बजट बनाना होगा। अपनी आय और व्यय संतुलन बनाकर चलें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी घूमने फिरने के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और पैसों से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो समय अनुकूल है। आप किसी काम को करने में उत्सुकता ना दिखाएं, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके सहयोगी काम में आपका पूरा साथ देंगे। आप यदि परिवार में सदस्यों को लेकर कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ परेशानी और समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए प्रयास करते रहें तो आपको सफलता मिलेगी। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी और व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी और आपको लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छे अवसर के हाथ लगने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके ऊपर यदि जिम्मेदारियां का बोझ जाएगा, तो आप उसे बखूबी निभाएंगे। अगर आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने में आपको कुछ मुश्किल आ सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आपकी सभी कार्य योजनाएं सफल होंगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद बीतेगा और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको अपने कामों को करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप किसी संपत्ति की खरीददारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने पिताजी से  कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने दोस्तो से लंबे समय बाद मिलने आ सकते हैं।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-7 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 7 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)