26 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 26 अप्रैल दिन शनिवार है जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं जो गुरु की राशि में बैठे हैं और चंद्रमा एवं शुक्र बुध के साथ युति भी बना रहे हैं। साथ ही आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो भगवान शिव को समर्पित है और आज ही मास शिवरात्रि व्रत भी है। जबकि आज चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु विराजमान होकर शुभ लाभदायक वसुमति योग बना रहे हैं। इन सबके बीच आज उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। और इसके साथ ही साथ आज के दिन बुध का नीचभंग राजयोग भी बन रहा है, ऐसे में शनिवार का दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा और नीचभंग राजयोग से कई राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। आइए विस्तार से जानते हैं राशिफल..
ये भी पढ़ेंः Akshaya Tritiya: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा!

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की चारों दिशाओं में करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल!
मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सरकारी काम यदि आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी। जो आपकी टेंशनों का कारण बनेगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।
वृष राशि (Taurus) आज आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। परिवार में यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप उसमें एकजुटता बनाए रखें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों की मदद से लाभ मिल सकती है। परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से आपको आज फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। कुछ शुभ काम पर भी व्यय होने का योग है।
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ के साथ कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और यदि आप किसी उद्देश्य से बाहर जा रहे थे तो वह उद्देश्य भी पूरा होगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आपको आज नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई चिंता थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: यात्रा करने से पहले जाने लें कहीं दिशाशूल तो नहीं, वर्ना आ सकती है भारी मुसीबत
सिंह राशि (Leo) आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। किसी बात को लेकर आज मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। आज संभव है कि आपको नींद भी जल्दी नहीं आए। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में कुछ भी बोलने से बचें। वैसे आज कारोबार में आपको अच्छी डील मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो इसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका निवेश करने में भी खूब दिमाग चलेगा।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी अपने भाई बहनों से भी प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रहा था, तो उसे भी आप आसानी से दूर करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपको आज अप्रत्याशित रूप सै लाभ मिलने की खुशी होगी। कारोबार में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको आज उन्नति का भी मौका मिलेगा। आपको आज पिता और घर के बड़ों से भी सहयोग मिल सकता है। आज की अच्छी बात है कि आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा और आपकी किसी चली आ रही परेशानी का समाधान परिवार के सहयोग से हो जाएगा। नौकरी में आज आप अपने काम के प्रति सजग रहेंगे और अधिकारी वर्ग से तारीफ भी प्राप्त कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आज वृषभ राशि के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई पुरानी समस्या के बढ़ने से आपको डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। यदि आप काम को लेकर कोई बैंक लोन दे रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी आदि करने की योजना बना सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों और अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको उपहार के रूप में कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव अथवा दूरी का अहसास हो सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपको आज सतर्क भी रहना होगा कोई आपको धोखा भी दे सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप कोई कदम बहुत ही सोच समझकर उठाएं। आपकी संतान आपको किसी नई चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह पहले पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी आपको कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का भी लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई काम करने से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप चाहें तो आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। करियर को लेकर आपको कोई शुभ परिणाम मिल सकता है। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा नहीं तो किसी गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
