4 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अप्रैल में आने वाले हैं इन 4 राशियों के शुभ दिन, लक्ष्मी जी का रहेगा आशीर्वाद

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ के योग हैं। काफी संघर्ष के बाद आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आज किसी कारण से आपको दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए आप कोशिश करते रहें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपको किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी फंड में पैसा लगाया, तो आपके  पैसो के डूबने की संभावना है और आपका ध्यान  भगवान की भक्ति में खूब लगेगा। कुछ नये लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को  साथी से धोखा मिलने से उनका मन परेशान रहेगा। आपको  माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनको कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको तेजी से आगे बढ़ने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे और आपकी खुद की नजर भी इन उपलब्धियों को लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने के लिए आपको काफी मेहनत करनी चाहिए। आगे चलकर आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको संतान के करियर को कोई लेकर कोई चिंता चल रही थी, तो वह आज दूर होती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने मित्रों व सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कामो पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। जो जातक समाज सेवा से जुड़े हैं, वह अपने कामों को करते रहें। 

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। आपको कारोबार की चिंता परेशान करेगी। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से सम्मिलित होने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को व्यवसाय के चलते धन उधार लेना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी से भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी।  आपके किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। आपका यदि कोई काम लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो  उसके परिणाम आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है और आज आपको अकारण ही परेशान और चिंतित होना पड़ सकता है। ग्रहों की खराब दशा की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण कुछ समस्‍याएं खड़ी कर सकते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ तो मिलेगा,लेकिन वह अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें। आप वाहन किसी से मांग कर ना चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। सेहत में  कुछ गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिस कारण आपका कामों को करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर क्रोध में आ सकते हैं। आपको बड़ी सदस्यों से जीदद व अहंकार नहीं दिखाना है। माता-पिता से  आप परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को आप अपने ऊपर हावी न होने दें। नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों के बीच में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत अनुकूल है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप उन्नति की पथ पर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्म के कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को  किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी भजन, कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। उन्नति की  मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। उच्चाधिकारियों से आपको घनिष्टता प्राप्‍त होगी और आपके संबंध बेहतर होंगे। लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग रोजगार की तलाश में लंबे समय से दर-दर भटक रहे थे, तो उन्हे कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।  दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे छोडेगे, तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी और आप किसी मकान, वाहन को  अपने घर लेकर आ सकते हैं। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपने जीवन साथी के को लेकर  किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-4 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 4 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)