24 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आज के दिन आप काफी बिजी रहेंगे और पूरे दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में दिन बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक काम करें तो आपको लाभ होगा। आज आपको वही काम करना चाहिए जिसके पूरा होने की उम्‍मीद हो। आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा और आपको लाभ होगा।

वृष राशि (Tauras)  आज आपको अपने बिजनेस पर ध्यान देना होगा। अन्यथा आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी माताजी से आप किसी बात को लेकर जिद ना करें। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ होगा और उनके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको आज अपनों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ समय अधिक रुकने के बारे में सोच सकते हैं। आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम करने के लिए रहेगा। आपको वाहन के प्रयोग से सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव रहेगा।  आप किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी और आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं और ऐसा करने से आपको लाभ होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्‍ठा और आस्‍था रखें तो सभी लोग आपकी मदद करेंगे। सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपने जिन काम को पूरा करने के बारे में विचार किया है वह पूरे होंगे। घर व बाहर  लोग आपके व्यवहार के साथ आपके काम की भी प्रशंसा करते नजर आएंगे। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि बिजनेस में आपका किसी से कोई विवाद चल रहा था वह भी समाप्त होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। आज का दिन आनंद में बीतेगा और आपके रुके कार्य संपन्न होंगे। आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं तो आपको आनंद होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके मन में कोई चिंता है तो वह भी दूर होगी। आप अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है। आज आपके पास अपने कार्य को सुधारने का वक्‍त है। आपका भाग्‍य साथ देगा और आपके आनंद में वृद्धि होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके धन में वृद्धि के दिन हैं और आज आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। व्यापार में आपके काम बिगड़ सकते हैं जिस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियो से डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपनी योजनाओं को पूरा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन आपको सावधानी से चलना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और कार्य संपन्‍न होंगे। धन में वृद्धि होगी। आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपके जीवन में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे। आपके कारोबार में सफलता मिलेगी और सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। आपकी आय में जबर्दस्‍त इजाफा होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, इसलिए आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, नहीं तो आपसी लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। किसी को कोई भी सलाह सोच विचार कर ही दें। अन्यथा आपको उसके लिए खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-24 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-24 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)